कपड़ों के आधार पर नहीं होना चाहिए महिलाओं का सम्मान : विद्या बालन
38 वर्षीय अभिनेत्री ने ‘यूथ फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि व्यक्ति की विचारधारा बदले। लड़कियों को जो पहनना चाहें, पहनने की आजादी होनी चाहिए। उनका सम्मान उनके कपड़ों से जुड़ा हुआ नहीं है, उनके लिए सम्मान उनके पहने हुए कपड़ों की लंबाई पर निर्भर नहीं करना चाहिए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘लड़कियों को छेड़खानी के मामले में बिना डरे व्यवहार करना चाहिए। लड़कियों के लिए भी लड़कों की भांती अपने पैरों पर खड़ा होना महत्वपूर्ण है। लड़कियों और लड़कों में कोई फर्क नहीं होना चाहिए, यहां तक कि हमारी दुनिया भी बराबरी की ओर बढ़ रही है।’’
गौरतलब है कि फिल्मी परदे पर विद्या बालन को आखिरी बार मोहित सूरी की फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' में इमरान हाशमी के साथ देखा गया था और अब वे जल्द ही फिल्म 'तीन' में नजर आएगी।