IPL-9 नीलामी : शेन वॉटसन बने सबसे महंगे खिलाड़ी, युवराज के गिरे दाम

IPL 2016, Indian Premier League Season 9, IPL-9 Auction, Shane Watson, Yuvraj Singh, IPL-9 की नीलामी, शेन वॉटसन, युवराज सिंह
बेंगलुरु। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 9वें संस्करण को लेकर आज आयोजित की जा रही खिलाडियों की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन इस सीजन के सबसे महंगे क्रिकेटर बने हैं। नीलामी में आज शेन वॉटसन को रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) ने 9.5 करोड़ रूपए में खरीदा है। वहीं दूसरी ओर भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के दाम पहले की अपेक्षा गिरे है। युवराज सिंह को सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 करोड़ रुपए में ख़रीदा है।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉटसन का आधार मूल्य 2 करोड़ रुपए था। जबकि युवराज सिंह पिछले सीजन में सबसे महंगे खिलाड़ी थे और वे 16 करोड़ रुपये में बिके थे। आज हो रही नीलामी में शेन वॉटसन, युवराज सिंह के साथ ही आशीष को सनराइजर्स ने 5.50 करोड़ रुपए  में खरीदा है। वहीं  डेल स्टेन को गुजरात लायंस ने 2.3 करोड़ में खरीदा है।

भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने 3.8 करोड़ रुपए में खरीदा। पुणे ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन को 3.5 करोड़ रुपए में खरीदा। इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन को 3.5 करोड़ में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने खरीदा। उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन स्मिथ का आधार मूल्य 50 लाख था। उन्हें 2.30 करोड़ में गुजरात लॉयंस ने खरीदा।

नीलामी में उतरने वाले 351 खिलाड़ियों को 714 के पूल में से चुना गया है। इसमें बहुत सी टीमों की नजर चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के निलंबन की वजह से रिलीज होने वाले इन खिलाडिय़ों पर रहेगी जो ड्राफ्ट के तहत पुणे और राजकोट की टीमों में शामिल नहीं हो पाए हैं।

युवराज सिंह, शेन वाटसन, इशांत शर्मा, आशीष नेहरा, केविन पीटरसन, डेल स्टेन, एरोन फिंच, मार्टिन गुप्टिल और वेस्टइंडीज के ड्वेन स्मिथ को मार्की खिलाड़ी बनाया गया है। नीलामी में ईशांत और युवराज समेत 12 खिलाडिय़ों का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए रखा गया है।
भारत के संजू सैमसन को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 4.2 करोड़ रुपए में खरीदा, संजू का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा गया था।


  • इरफान पठान को एक करोड़ की बेस प्राइस पर पुणे सुपरजाइंट्स ने खरीदा।
  • विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक को 2.3 करोड़ रुपए में गुजरात लायंस ने खरीदा। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपए तय थी।
  • दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन को गुजरात लॉयन्स ने 2.3 करोड़ रुपए में खरीदा, उनकी बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए थी।
  • इंग्लैंड के जॉस बटलर को मुंबई इंडियन्स ने 3.8 करोड़ रुपए में खरीदा। बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए थी।


इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

तेंदुलकर 74 रन पर आउट, भारत ने कसा मैच पर शिकंजा

मुम्बई। अपने करिअर का संभवत: आखिरी टेस्ट खेल रहे सचिन तेंदुलकर ने अपनी विदाई पारी में जादुई 74 रन बनाए, जिससे भारत ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच पर शुक्रवार को यहां शिकंजा कस दिया। भारत ने लंच तक तीन ...

शमी के जलवे से पारी और 51 रन से जीता भारत

कोलकाता। अपना पहला टेस्ट खेल रहे दोनों खिलाड़ियों रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी के उत्कष्ट प्रदर्शन और रविचंद्रन अश्विन के ऑलराउंड खेल से भारत ने पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में आज यहां वेस्टइंडीज को तीसरे...

बास्केटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

जसोल। स्थानीय एस.एन वोहरा स्कुल के बास्केटबॉल मैदान पर माजीसा कप बास्केट बॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ मंगलवार को हुआ। प्रवक्ता विक्रमसिंह राठौड़ ने बताया कि उद्घाटन मैच माजीसा गु्रप ए जसोल व बास्केटबॉ...

Watch in VideoComments

Watch in Video

.
News
Related Videos
Health & Fitness
06:00
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Health & Fitness
04:43
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
Health & Fitness
07:19
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
Health & Fitness
03:05
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence

Comments




item