बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफल परीक्षण

बालेश्वर (ओडिशा)। ओडिशा तट पर स्थित परीक्षण रेंज से भारत ने शुक्रवार को अपनी स्वदेशी और परमाणु क्षमता संपन्न बैलिस्टिक रॉकेट 'अग्नि-...

बालेश्वर (ओडिशा)। ओडिशा तट पर स्थित परीक्षण रेंज से भारत ने शुक्रवार को अपनी स्वदेशी और परमाणु क्षमता संपन्न बैलिस्टिक रॉकेट 'अग्नि-1' का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया। इस मिसाइल की मारक क्षमता 700 किलोमीटर है। यह परीक्षण प्रायोगिक परीक्षण का एक हिस्सा है। इस रॉकेट को एटम बम से भी लैस किया जा सकता है।

सतह से सतह पर मार कर सकने वाली इसएकल-चरणीय मिसाइल में ठोस प्रणोदकों का इस्तेमाल किया गया है। मिसाइल का प्रायोगिक-परीक्षण एक गतिशील लांचर की मदद से यहां से 100 किलोमीटर दूर स्थित व्हीलर आइलैंड की इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज के लॉन्च पैड-4 से 9 बजकर 33 मिनट पर किया गया।

आईटीआर के निदेशक एम वी के वी प्रसाद ने कहा, बैलिस्टिक मिसाइल का प्रायोगिक परीक्षण पूरी तरह सफल रहा. उन्होंने कहा, अग्नि-1 मिसाइल को स्ट्रेटेजिक फोर्सेज कमांड (एसएफसी) द्वारा लॉन्च किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि डीआरडीओ द्वारा विकसित मध्यम-दूरी की इस बैलिस्टिक मिसाइल को सैन्य बलों द्वारा नियमित प्रशिक्षण के भाग के रुप में लॉन्च किया गया। उन्होंने कहा कि अग्नि-1 मिसाइल में एक विशेष नेविगेशन सिस्टम लगा है जो यह सुनिश्चित करता है कि यह अपने लक्ष्य पर पूरी स्पष्टता के साथ पहुंचे।

इससे पहले अप्रैल में भारत ने 'अग्नि-5' का सफल प्रक्षेपण किया था, जिसकी मारक-दूरी 5 हज़ार किमी है। ख़बरों के मुताबिक भारत में और लम्बी दूरी के अग्नि-6 पर भी काम किया जा रहा है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 1869722928164238996
item