26 से 29 जनवरी तक लाल किले पर होगा ‘भारत पर्व’ का आयोजन

Red Fort Delhi, Lal Kila Delhi, Delhi Lal Quila, गणतंत्र दिवस, Republic Day,
नई दिल्ली। भारत सरकार की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह के भाग के रूप में 26 से 29 जनवरी 2016 तक दिल्ली के लाल किले पर ‘भारत पर्व’ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति की भावना पैदा करना, देश की संपन्न सांस्कृतिक विविधता को प्रोत्साहन और आम जनता की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करना है।

पर्यटन मंत्रालय कार्यक्रम के लिए प्रधान/नोडल मंत्रालय नियुक्त किया गया है, जिसकी प्रमुख झलकियों में गणतंत्र दिवस परेड की झाकियां, सैन्य बलों के बैंडों का प्रदर्शन (स्थिर और गतिशील), खाद्य उत्सव, शिल्प मेला और देश के विभिन्न क्षेत्रों के सांस्कृतिक प्रदर्शन शामिल हैं। कार्यक्रम का समय 26 जनवरी 2016 को शाम को 5 बजे से रात को 9 बजे तक और 27, 28 और 29 जनवरी को दोपहर 12 बजे से रात को 9 बजे तक है।

कार्यक्रम जनता के लिए खुला हुआ है और प्रवेश मुफ्त रखा गया है, हालांकि पहचान प्रमाण पत्र ले जाना अनिवार्य है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक/जनजातीय नृत्य और संस्कृति मंत्रालय द्वारा अपने क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों के माध्यम से आयोजित संगीत के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों से आये सांस्कृतिक मंडलों के कार्यक्रम शामिल हैं।

खाद्य उत्सव में नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (एनएएसवीआई) द्वारा विभिन्न राज्यों/संघ शासित क्षेत्रों के स्ट्रीट फूड के स्टालों के साथ राज्य सरकारों और होटल प्रबंध संस्थानों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। शिल्प मेले में कपड़ा मंत्रालय के माध्यम से हथकरघा और हस्तशिल्प विकास आयुक्तों के कार्यालयों के साथ ही राज्य सरकारों के सौजन्य से देश के हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

एम्स ब्रांच के जच्चा-बच्चा वार्ड से नवजात बच्चा चोरी

फरीदाबाद। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की बल्लभगढ़ स्थित शाखा के जच्चा-बच्चा वार्ड से दिनदहाड़े नवजात जुड़वा बच्चों में से एक बच्चा चोरी होने का मामला सामने आया है। परिवार के लोगों ने बच्...

पहली महिला IPS अधिकारी किरण बेदी के पति बृज बेदी का निधन

नई दिल्ली। देश की सबसे पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के पति बृज बेदी, जो पिछले कुछ दिनों से किडनी और सास की दिक्कत के चलते गुड़गावं के वेदांता अस्पताल में भर्ती थे। आज सुबह उनका वेदांता अस्पत...

पीएम मोदी ने 2016 की पहली 'मन की बात' में दिया नया तोहफा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज साल 2016 की पहली 'मन की बात' की है, जिसमे उन्होंने महात्मा गांधी के चरखे को महत्वपूर्ण बताते हुए खादी से जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आने की बात कही। साथ ही ...

Watch in VideoComments

Watch in Video

.
News
Related Videos
Health & Fitness
06:00
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Health & Fitness
04:43
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
Health & Fitness
07:19
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
Health & Fitness
03:05
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence

Comments




item