अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा वर्ष 2017 की 10वीं और प्रवेशिका मुख्य परीक्षाओं का आयोजन 9 मार्च से होगा। पहले दिन अंग्रेजी का पेपर होगा। बोर्ड ने इस परीक्षा का टाइम टेबल बुधवार को जारी कर दिया। बोर्ड सचिव मेघना चौधरी के अनुसार सैकंडरी परीक्षाएं 9 मार्च से प्रारंभ होंगी। 21 मार्च को समाप्त होंगी। परीक्षा का समय सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक एक पारी में होगी। टाइम टेबल के अनुसार 9 मार्च को अंग्रेजी अनिवार्य, 11 मार्च को हिंदी अनिवार्य, 14 मार्च को गणित, 16 मार्च को तृतीय भाषा, 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान और 21 मार्च को विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।
10वीं प्रवेशिका की परीक्षाएं 9 मार्च से शुरू होकर 21 मार्च तक चलेंगी। कुल 13 दिनों में छह पेपर होंगे। इस दौरान बीच-बीच में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रश्न पत्रों के बीच अंतराल, अवकाश भी मिलेगा। शुक्रवार 10 मार्च को अंतराल रविवार 12 मार्च को अवकाश, सोमवार 13 मार्च को धुलंडी अवकाश, बुधवार 15 मार्च को अंतराल, शुक्रवार 17 मार्च को अंतराल, रविवार 19 मार्च अवकाश और सोमवार 20 मार्च को अंतराल रहेगा। मंगलवार 21 मार्च को विज्ञान का पेपर होगा।