500 और 2000 के नए जिला कलक्टर ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/11/blog-post_25.html
कोटा। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 500 एवं 1000 रुपए के पुराने नोटों का चलन बंद करने के बाद बैंक से राशि निकलवाने एवं पुराने नोट को जमा करवाने को लेकर बैंकों में पर्याप्त व्यवस्था की गई है। आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए माकूल बंदोबस्त किए गए है। इसको लेकर की गई व्यवस्था की बुधवार को यहां कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल ने समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर पी.सी.पवन तथा बैंक प्रबंधक उपस्थित रहे।
बैठक में जिला कलक्टर ने बताया कि राशि जमा कराने की कोई सीमा नहीं है। यह राशि आगामी 30 दिसंबर 2016 तक कभी भी बैंक में जमा करवाई जा सकेगी। राशि जमा करवाने के लिए खाताधारक को स्वयं बैंक में उपस्थित होना होगा। उन्होंने बताया कि बिना पेन नंबर के 50 हजार रुपए से अधिक राशि जमा नहीं कराई जा सकेगी। जिन खाताधारकों के पास पेन नम्बर नहीं है वे अपने खाते में 30 दिसंबर 2016 तक एक दिन में 50 हजार रुपए तक राशि जमा करवा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि एक बैंक खाताधारक उसके खाते से एक दिन में 10 हजार रुपए तक राशि निकलवा सकेंगे, लेकिन यह राशि एक सप्ताह में 20 हजार से अधिक नहीं होगी। यह व्यवस्था 24 नवंबर तक रहेगी। इस अवधि को 24 नवंबर के बाद बढाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 10 नवंबर को एटीएम बंद रहेंगे। इसके अलावा एटीएम से 11 से 18 नवंबर तक 2000 रुपए तथा उसके बाद 4 हजार रुपए प्रतिदिन प्रति कार्ड राशि निकाली जा सकेगी।
एक दिन में बदलवा सकेंगे 4 हजार की राशि
एक दिन में 4 हजार रुपए तक की राशि को बैंक में उपलब्ध आवेदन के साथ फोटोयुक्त आईडी देकर डाकघर एवं बैंक में बदलवाया जा सकेगा। चैक के द्वारा आरटीजीएस, एनईएफटी ड्राफ्ट द्वारा लेन-देन पूर्व की भांति जारी रहेगा। स्टेट बैंक आफ बीकानेर एण्ड जयपुर के सहायक महाप्रबंधक योगराज भाटिया ने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए बैंक में अतिरिक्त काउंटर लगाए गए है। राशि जमा करवाने अथवा निकलवाने में किसी प्रकार की समस्या होने पर लीड बैंक आफिसर एल.के. सिंघल से मोबाइल नम्बर 8094007114 पर संपर्क किया जा सकता है। अन्य किसी प्रकार की स्थिति के लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 0747-2443901 पर सूचना दी जा सकती है।
जिला कलक्टर की आमजन से अपील
आमजन जरूरत के अनुसार ही राशि जमा करवाएं। पुराने नोट जमा करवाने की पर्याप्त सुविधा की गई है। बैंक में वहीं लोग आए जिनके द्वारा लेन-देन करना है। करेंसी की पर्याप्त व्यस्था है