पुष्कर मेले में लगने वाली विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन आज

अजमेर। अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में लगने वाली विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार 11 नवम्बर को सायं 5.30 बजे संसदीय सचिव सुरेश सिंह ...

अजमेर। अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में लगने वाली विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार 11 नवम्बर को सायं 5.30 बजे संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा।

पशु पालन विभाग के संयुक्त निदेशक एवं मेला अधिकारी डाॅ एस.एस चन्दावत ने बताया कि संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा शुक्रवार को सायं 5 बजे गिर एवं शंकर पशु प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। इसके पश्चात वे सांयं 5.30 बजे विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस प्रदर्शनी में केन्द्र व राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियों एवं योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

प्रदर्शनी में पशुपालन, राष्ट्रीय ऊष्ट्र अनुसंधान बीकानेर, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, जिला परिषद, तालुका विधिक सहायता समिति, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, डाक विभाग, रसद विभाग, जिला साक्षरता समिति, चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय, जिला अग्रणी बैंक, कृषि विभाग एवं रेलवे द्वारा विकास कार्यो का प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में गैर सरकारी संगठनों द्वारा समाज को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। हार्टफुलनेस संस्थान के द्वारा विश्व शान्ति के लिए ध्यान एवं प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा। यहां रिलेक्सेक्शन के द्वारा तीर्थ यात्री एवं पर्यटक तनावमुक्त होकर तरोताजा हो सकते है। पशु क्रुरता निवारण समिति पशु  प्रेम का संदेश देगी।

अजमेर जिला ग्रामीण उपभोक्ता संस्था मसूदा उपभोक्ताओं को जागरूक करेगी। इसी प्रकार ज्योतिर्गमय सेवा संस्थान, मीनू स्कूल एवं चाईल्ड लाइन, प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं विश्वामित्र सेवा समिति द्वारा भी प्रदर्शनी लगायी जाएगी।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 6763470664548669577
item