हारमोनी मैराथन 13 को दरगाह से ब्रह्मा मंदिर तक
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/11/13.html
अजमेर। अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में इस बार का विशेष आकर्षण हारमोनी मैराथन रहेगी। यह मैराथन रविवार 13 नवम्बर को हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह से आरम्भ होकर पुष्कर में ब्रह्मा मन्दिर तक जाएगी।
हारमोनी मैराथन दौड़ के प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि मैराथन दौड़ रविवार को प्रातः 6.30 बजे दरगाह के मुख्य दरवाजे से आरम्भ होकर आनासागर सकूर्लर रोड स्थित पुरानी चौपाटी होते हुए नौसर घाटी, लीला सेवड़ी से पुष्कर पहुंचेगी। इस दौड़ में तीन तरह से भाग लिया जा सकता है। स्कूली बच्चों व अन्य के लिए दरगाह से पुरानी चौपाटी तक तीन किलो मीटर की हाॅफ मैराथन होगी।
फुल मैराथन दरगाह शरीफ से ब्रह्मा मन्दिर तक लगभग 21 किलो मीटर की होगी। इसके अलावा साईकिल मैराथन का भी आयोजन समानान्तर तरीके से किया जाएगा। इस मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपनी साईकिल के साथ निर्धारित मार्ग से ब्रह्मा मन्दिर पहुंचेंगे।
उन्होंने बताया कि मैराथन में भाग लेने के लिए पंजीयन आवश्यक है। पंजीयन फोन के साथ-साथ आॅनलाइन भी करवपाया जा सकता है। फोन करके अथवा वाॅट्सएप पर पंजीयन करवाने एवं अन्य सहायता के लिए अभिनीत से 9001250250, सौरव लेमोर से 7737225290 एवं जिला खेल अधिकारी अभीमन्यु 9829043093 पर सम्पर्क किया जा सकता है। आॅनलाईन रजिस्ट्रेशन के लिए पुष्कर मेला डाॅट ओआरजी स्लेश हारमाॅनी-हाफ-मैराथन www.pushkarmela.org/harmony-haf-marathon पर किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि मैराथन में भाग लेने के लिए दरगाह कमेटी, नसीराबाद छावनी के कमांडेण्ट, हाड़ीरानी बटालियन, आरएसी, सीआरपीएफ, एनसीसी, स्काउट, महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर शहर के समस्त महाविद्यालयों तथा राजकीय एवं निजी विद्यालयों ने जोर शोर के साथ तैयारियां आरम्भ कर दी है। बड़ी संख्या में पंजीयन लिंक खुलते ही आरम्भ हो गए है।
उन्होंने बताया कि दौड़ में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। दौड़ में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया जाएगा।