अब माध्यमिक शिक्षा विभाग में भी हटी तबादलों से रोक

Jaipur, Rajasthan, Transfer, Ban on Transfer, Secondary Education Department, Remove Ban on Transfer
जयपुर। राज्य सरकार ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में तबादलों पर लगी रोक को हटा दिया है। तबादलों पर से यह रोक 4 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर तक के लिए हटाई गई है। वहीं दूसरी ओर, प्रारम्भिक शिक्षा में तबादलों पर रोक जारी रहेगी। प्रशासनिक सुधार विभाग ने रोक हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं।

गौरतलब है कि इससे पूर्व राज्य सरकार ने 9 सितंबर को 28 सितंबर तक के लिए तबादलों से पाबंदी हटाई थी। इसके बाद 28 सितंबर को खत्म हो रही तबादलों से छूट की समय सीमा को सरकार ने अवधि खत्म होने से पहले ही और बढ़ा दिया था। 28 सितंबर को खत्म होने वाली तबादलों समय सीमा को बाद में 12 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया था, जिसके चलते 10 अक्टूबर तक तबादले हो सकते हैं।

पूर्व में 16 जनवरी 2015 से ही प्रारंभिक शिक्षा, चिकित्सा और कृषि विभाग मेंं तबादलों पर पाबंदी लगी हुई थी। बाकी विभागों में बहुत से तबादले बाकी थे, बीच में छुट्टियां होने और सीएम—मंत्रियों के दो दिन कोझिकोड़ जाने से भी तबादले अटक गए थे। विभागों में काफी तबादले बाकी थे, भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी तबादलों से छूट की अवधि बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि इस बार प्रशासनिक सुधार विभाग ने तबादलों से रोक हटाने के साथ एक नई शर्त भी जोड़ दी थी। नई शर्त के मुताबिक तबादला होने के बाद नई जगह ज्वायन करने के लिए समय नहीं दिया जाना तय किया गया था और तत्काल ज्वायन करना होगा।


Keywords : Jaipur, Rajasthan, Transfer, Ban on Transfer, Secondary Education Department, Remove Ban on Transfer
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 112243475539807818

Watch in Video

Comments

item