गुजरात के 25वें सीएम के रूप में विजय रूपानी रविवार को लेंगे शपथ, नितिन बनेंगे उपमुख्यमंत्री
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/08/vijay-rupani-to-be-the-new-cm-of-gujarat-and-nitin-patel-to-be-deputy-cm.html
नई दिल्ली। गुजरात में आनंदीबेन पटेल की ओर से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद शुरू हुई नए मुख्यमंत्री की दौड़ आज उस वक्त पूरी हो गई, जब विधायक दल की बैठक के बाद गुजरात के नई मुख्यमंत्री के लिए नाम की घोषणा की गई। घोषणा में विजय रूपानी का नाम अंतिम रूप से सामने आया, जिसके अनुसार अब गुजरात के मुख्यमंत्री अमित शाह के करीबी माने जाने वाले विजय रूपानी बनेंगे। वहीं जिनका पहले मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा था, वह नितिन पटेल अब गुजरात के उप मुख्यमंत्री बनेंगे।
गुजरात के मुख्यमंत्री पद से आनंदीबेन पटेल द्वारा इस्तीफा देने के बाद गुजरात के नए मुख्यमंत्री के रूप में नितिन पटेल का नाम लगभग तय माना तय जा रहा था, लेकिन भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद ऐन वक्त पर भाजपा ने अपने पत्ते खोलते हुए नए मुख्यमंत्री के रूप में विजय रूपानी के नाम की घोषणा की। हालांकि दिनभर नितिन पटेल का नाम सीएम पद के लिए चर्चा में रहा और ये लगभग तय माना जा रहा था कि वही नए मुख्यमंत्री होंगे, लेकिन बैठक के बाद ये तय किया गया कि नितिन पटेल गुजरात के नए डिप्टी सीएम होंगे।
विजय रुपानी रविवार को महात्मा मंदिर में शपथ लेंगे. विजय रूपानी गुजरात के 25वें सीएम होंगे। विजय रुपानी काफी आक्रामक नेता माने जाते हैं और वे नरेंद्र मोदी और अमित शाह दोनों के करीब हैं। संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है, लगातार चार बार वो प्रदेश बीजेपी के महामंत्री रहे।
गौरतलब है कि विजय रूपानी गुजरात भाजपा के अध्यक्ष हैं और प्रदेश के परिवहन मंत्री हैं। साथ ही वह शुरू से ही बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की पसंद थे। उनका गृहक्षेत्र मेहसाणा है, जिसे पटेल आंदोलन की जन्मभूमि माना जाता है।
Vijay Rupani | Nitin Patel | Gujarat New Chief Minister | Amit Shah | Narendra Modi | Bhartiya Janta Party | विजय रूपानी | नितिन पटेल | गुजरात | आनंदीबेन पटेल | गुजरात के नई मुख्यमंत्री | नरेंद्र मोदी | अमित शाह