वेंकैया नायडू ने किया 'असली तरक्की' अभियान का अनावरण

M Venkaiah Naidu, Urban Development Minister,  Swachh Survekshan-2017, Swachh Bharat Mission, Swachh Urban India, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री, एम वेंकैया नायडू, स्वच्छ सर्वेक्षण-2017, स्वच्छ भारत अभियान
नई दिल्ली। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने आज स्वच्छता एवं संबंधित शहरी स्थानीय निकायों द्वारा किए गए प्रयासों के स्तरों के आधार पर 500 नगरों एवं शहरों का आकलन करने तथा उन्हें श्रेणीबद्ध करने के लिए 'स्वच्छ सर्वेक्षण-2017' अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने आज नई दिल्ली में अगले वर्ष जनवरी में संचालित होने वाले सर्वेक्षण के लिए 500 नगरों एवं शहरों को सर्वेक्षण तैयार करने में मदद करने के लिए विभिन्न प्रकाशनों एवं मोबाइल एप्लीकेशनों को भी जारी किया।

वेंकैया नायडू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज​रिए सर्वेक्षण किए जाने वाले 500 नगरों एवं शहरों के मेयरों, नगर पालिका अध्यक्षों, नगर पालिका आयुक्तों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नगरों की रैंकिंग शहरी स्थानीय निकायों द्वारा शौचालयों के निर्माण, नागरिकों के फीडबैक एवं स्वच्छता स्तरों के स्वतंत्र अवलोकन की दिशा में की गई प्रगति के आधार पर की जाएगी।

एक लाख और उससे अधिक की आबादी वाले नगरों, विरासत एवं पर्यटन शहरों, एक लाख की आबादी से कम वाले राजधानी नगरों को इस सर्वे में शामिल किया गया है, जो कि स्वच्छ भारत मिशन के प्रारंभ होने के बाद से दूसरा सर्वे है।

2019 तक 'स्वच्छ भारत' सुनिश्चित करने के लिए एक जन आंदोलन का निर्माण करने पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा दिए जा रहे बल को उद्धृत करते हुए नायडू ने एक वेब पोर्टल 'स्वच्छता ऐप्प' एवं 'स्वच्छता हेल्प लाइन 1969’ लॉंच किया, जिससे नागरिकों को शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ भारत अभियान से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने में सक्षम बनाया जा सके।

शौचालयों के उपयोग की दिशा में व्यवहारगत बदलाव के लिए जरूरत पर जोर देते हुए नायडू ने असली तरक्की अभियान का शुभारंभ किया। सफाईकर्मियों के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने तीन ऐसे कर्मियों को उनके संबंधित शहरों में स्वच्छता सुनिश्चित करने में उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया।

स्वच्छता सुनिश्चित करने में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के महत्व को रेखांकित करते हुए नायडू ने ऐसे तीन आरडब्ल्यूए को तथा स्वच्छता के बारे में जागरुकता फैलाने की दिशा में टीवी कलाकारों को भी सम्मानित किया।



M Venkaiah Naidu | Urban Development Minister | Swachh Survekshan-2017 | Swachh Bharat Mission | Swachh Urban India | केंद्रीय शहरी विकास मंत्री | एम वेंकैया नायडू | स्वच्छ सर्वेक्षण-2017 | स्वच्छ भारत अभियान
 
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 3683592347336865663
item