देखते हैं इस कीचड़ में कमल उगता है कि नहीं : हार्दिक पटेल
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/08/hardik-patel-took-a-dig-at-vijay-rupani-and-amit-shah.html
उदयपुर। गुजरात के नए मुख्यमंत्री के रूप में विजय रूपानी के नाम की घोषणा किए जाने के बाद गुजरात पटेल आरक्षण आन्दोलन को उग्र रूप देने वाले हार्दिक पटेल ने भाजपा के इस फैसले पर निशाना साधा है। हार्दिक पटेल ने कहा कि विजय रूपानी अमित शाह के आदमी है और उनके इशारे पर ही गुजरात में कार्य किया जाएगा। ऐसे में विजय रूपानी गुजरात के सिर्फ नाम के ही मुख्यमंत्री होंगे।
हार्दिक पटेल ने कहा कि पटेल समुदाय का गुजरात में एक बार फिर से अपमान किया हैं। वहीं विजय रूपाणी का नाम तय कर अमित शाह ने गुजरात में नई राजनीति की शुरूआत करने की कोशिश की है। हार्दिक ने कहा कि उनका आंदोलन निरंतन जारी रहेगा।
वहीं पहले मुख्यमंत्री बनने के लिए तय माने जा रहे नितिन पटेल की उप मुख्यमंत्री बनाए जाने के फैसले पर हार्दिक पटेल ने कहा कि, राज्य में एक बार फिर से पटेल समुदाय को गुमराह करने का कार्य किया गया है। नितिन पटेल अगर सचमुच पटेल समुदाय के लोगों के दिलों में रहना चाहते हैं और राज्य में सही सुशासन देना चाहते हैं, तो उन्हें उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
गुजरात के नए मुख्यमंत्री बनने वाले विजय रूपानी की छवि को लेकर हार्दिक ने कहा कि, वे अभी तक इस पद पर रहे ही नहीं हैं कि उनके किसी भ्रष्टाचार का पता लगाया जाए। अब वे मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, तो निश्चित तौर पर किसी न किसी एनजीओ या फिर आरटीआई के तहत कोई न कोई भ्रष्टाचार जरूर सामने आ सकता है।
गुजरात में पटेल आंदोलन के मुख्य सूत्रदार रहे हार्दिक पटेल ने कहा कि, जानबूझकर विजय रूपानी का नाम मुख्यमंत्री के लिए घोषित किया जाकर राजनीति का खेल अमित शाह द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, इतना तो तय है कि अब जब सब कुछ हाईकमान से ही तय किया जा रहा है तो ऐसे में लोकशाही तो इस पार्टी में रही नहीं है, जेकिन अब आने वाले साल 2017 में देखते हैं कि इस कीचड़ में कमल उगता है या नहीं।
Hardik Patel | Gujarat New CM | Vijay Rupani | Nitin Patel | गुजरात के नए मुख्यमंत्री | विजय रूपानी | गुजरात पटेल आरक्षण आन्दोलन | हार्दिक पटेल | भाजपा | अमित शाह