शपथ ग्रहण करने के साथ ही विजय रूपानी ने संभाली गुजरात की कमान
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/08/Vijay-Rupani-becomes-16th-cm-of-guajarat-with-takes-oath.html
अहमदाबाद। गुजरात के नए मुख्यमंत्री बनने वाले गुजरात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विजय रूपानी ने आज गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अपने पद एव गोपनीयता की शपथ ली। इसके साथ ही उन्होंने गुजरात की कमान संभाली ली है और वे गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनके साथ नितिन पटेल ने उप मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण की। रुपानी कैबिनेट में कुल 25 मंत्री होंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, अरुण जेटली, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे। हालांकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समारोह नहीं पहुंच सके। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर विजय रूपाणी और नितिन पटेल को बधाई दी है। इसके बाद मोदी ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने गुजरात के लोगों की सेवा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल के कामों की तारीफ भी की है।
रूपानी के कैबिनेट में 25 मंत्री शामिल किए गए हैं, जिनमें 8 कैबिनेट मंत्री और 16 राज्यमंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के मंत्रिमंडल में शामिल नौ मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है। गौरतलब है कि गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और इन दिनों भाजपा पटेल आंदोलन और दलितों पर हमलों को लेकर कुछ बैकफुट पर है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व शुक्रवार को भाजपा हाईकमान की ओर से गुजरात के नए के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रूपानी के नाम पर मुहर लगाई गई थी। जबकि, अंतिम वक्त तक कयास लगाए जा रहे थे कि नितिन पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, लेकिन ऐन वक्त पर मुख्यमंत्री पद के लिए विजय रूपानी का नाम घोषित किया गया और नितिन पटेल का उप मुख्यमंत्री बनना तय किया गया।
Vijay Rupani | Nitin Patel | New Chief Minister Gujarat | Gujarat CM | Amit Shah | Narendra Modi | Bhartiya Janta Party | गुजरात के नए मुख्यमंत्री | विजय रूपानी | नितिन पटेल | अमित शाह | लालकृष्ण आडवाणी | अरुण जेटली | मनोहर लाल खट्टर | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, अरुण जेटली, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे। हालांकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समारोह नहीं पहुंच सके। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर विजय रूपाणी और नितिन पटेल को बधाई दी है। इसके बाद मोदी ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने गुजरात के लोगों की सेवा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल के कामों की तारीफ भी की है।
रूपानी के कैबिनेट में 25 मंत्री शामिल किए गए हैं, जिनमें 8 कैबिनेट मंत्री और 16 राज्यमंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के मंत्रिमंडल में शामिल नौ मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है। गौरतलब है कि गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और इन दिनों भाजपा पटेल आंदोलन और दलितों पर हमलों को लेकर कुछ बैकफुट पर है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व शुक्रवार को भाजपा हाईकमान की ओर से गुजरात के नए के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रूपानी के नाम पर मुहर लगाई गई थी। जबकि, अंतिम वक्त तक कयास लगाए जा रहे थे कि नितिन पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, लेकिन ऐन वक्त पर मुख्यमंत्री पद के लिए विजय रूपानी का नाम घोषित किया गया और नितिन पटेल का उप मुख्यमंत्री बनना तय किया गया।
ये बने कैबिनेट मंत्री :
भूपेंद्र सिंह चुडासमा, गणपत भाई बसावा, चिमन सपारिया, सीमंत थापरिया, बाबूभाई बोखारिया, दिलीप ठाकोर, जयेश कुमार रादड़िया।ये हैं राज्यमंत्री :
वल्लभभाई काकड़िया, देशाजी चौहाण, पुरुषोत्तम सोलंकी, जयद्रथ परमार, जयंतीभाई कपाड़िया, रोहित पटेल, बल्लभभाई वघसिया, नानूभाई वानामी, ईश्वर सिंह पटेल, निर्मल वाघवाणी, शंकरभाई चौधरी, जशाभाई वारड़, प्रदीप सिंह जडेजा, नथुभाई साबड़, राजेंद्र त्रिवेदी, जीतू वाघाणी।Vijay Rupani | Nitin Patel | New Chief Minister Gujarat | Gujarat CM | Amit Shah | Narendra Modi | Bhartiya Janta Party | गुजरात के नए मुख्यमंत्री | विजय रूपानी | नितिन पटेल | अमित शाह | लालकृष्ण आडवाणी | अरुण जेटली | मनोहर लाल खट्टर | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी