मौर्य के आरोपों पर मायावती का पलटवार, पूछा, बेटे-बेटी को टिकट दिलाने के कितने पैसे दिये थे

Mayawati, BSP, Bahujan Samaj Party, Swami Prasad Maurya, लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी, बसपा, स्वामी प्रसाद मौर्य, मायावती
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से पार्टी सुप्रीमो मायावती पर टिकटों को बेचने के आरोप लगाए जाने के बाद पलटवार करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने मौर्य से पूछा कि वे बताएं कि उन्होंने अपने बेटे-बेटी को टिकट दिलाने के लिए कितने पैसे दिये थे। गौरतलब है कि मौर्य ने मायावती के खिलाफ बगावती तेवर अख्तियार करते हुए पार्टी महासचिव के पद अपना इस्तीफा दे दिया था।

मोर्य की ओर पार्टी सुप्रीमो मायावती पर टिकट बेचने के आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद मायावती ने आरोपों को खारिज करते हुए मौर्य पर पलटवार किया। मायावती ने कहा कि पहले मौर्य ये बताएं कि 2012 के चुनाव में अपने बेटे-बेटी को टिकट दिलाने के लिए उन्होंने कितने पैसे दिये थे।

मौर्य के आरोपों के तत्काल बाद मायावती ने आनन-फानन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई, जिसमें उन्होंने कहा कि, 'स्वामी प्रसाद अपने साथ बेटे और बेटी के लिए भी विधानसभा का टिकट चाहते थे। मैने उनसे साफ कह दिया था कि आपको टिकट दे दूंगीं, लेकिन बेटे-बेटी को टिकट नहीं दूंगीं। इसीलिए उन्होंने पार्टी छोड़ी है। वह यदि आज पार्टी न छोडते तो दो-तीन दिन बाद मैं खुद ही उन्हें पार्टी से निकाल देती।'

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि, 'मेरे ऊपर पैसे लेकर चुनाव के टिकट बेचने का आरोप लगाने वाले स्वामी प्रसाद पहले बतायें कि 2012 के विधानसभा के चुनाव में वह खुद चुनाव लड़े थे। बेटे-बेटी को चुनाव लड़ाया था। मौर्य बतायें कि तीनों टिकट के लिए कितने पैसे दिये थे। वह परिवारवाद की वजह से बसपा छोड़कर गये हैं। पार्टी छोडने वाले या निकाले जाने वाले मेरे ऊपर यही आरोप लगाते हैं।'

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 5379850401081613190
item