विश्व नशा मुक्ति दिवस पर जन जागरूकता रैली 26 को

अजमेर । नशा एक अभिशाप है । सामान्यत: नशा शराब तम्बाकू गुटका अफीम गांजा भांग डोडा पोस्ट धूम्रपान आदि के रूप में किया जा रहा है । आज की युव...

अजमेर । नशा एक अभिशाप है । सामान्यत: नशा शराब तम्बाकू गुटका अफीम गांजा भांग डोडा पोस्ट धूम्रपान आदि के रूप में किया जा रहा है । आज की युवा पीढ़ी नशे में दिग भ्रमित होकर असामाजिक गतिविधियों में लिप्त हो रहे है । इससे न सिर्फ उन्हें आर्थिक मानसिक और शारीरिक दुष्प्रभाव का सामना करना पड़ रहा है बल्कि समाज में पारिवारिक विघटन की समस्या बढ़ रही है । इसी क्रम में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग आबकारी विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा 26 जून को प्रात: 8 बजे एक जन जागरूकता  रैली का आयोजन रखा है ।

विश्व नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर निकाले जानी वाली रै्ली में नर्सिंग स्टूडेंट्स एवं आशा सहयोगिनी सिटी डिस्पेंसरी का स्टाफ भाग लेगा । जिला कलेक्टर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया जायेगा जो बजरंग गढ़ से शुरू होकर दौलत बाग़ आगरा गेट सुचना केंद्र क्लेक्टरट चौराहे से होते हुए सावित्री स्कूल और स्वास्थ्य संकुल में गोष्ठी के रूप में परिवर्तित होगी ।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 482378844969839953

Watch in Video

Comments

item