मुंबई में हाईटाइड, समुद्र में उठी 4 मीटर से भी ऊंची लहरें

High Tide, Mumbai, Maharashtra, High Tide in Mumbai, मुंबई, हाईटाइड, मुंबई में हाईटाइड, समुद्र, समुद्र में ऊंची लहरें
मुंबई। पिछले करीब चार दिनों से मुंबई में हो रही बारिश को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से जारी की गई हाईटाइड की चेतावनी के बाद मुंबई में आज हाईटाइड पहुंच गया है। मौसम विभाग की ओर से इस दौरान लोगों को समुद्र किनारे जाने से मना किया है। गौरतलब है कि मुंबई में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो चुका है और अलर्ट दिया गया था।

मुंबई में आए हाईटाइड की तीव्रता 4.24 मीटर मानी गई है, वहीं यहां जारी अलर्ट के चलते लोगों को समुद्री किनारों पर जाने के लिए मना किया गया है। समु्द्री इलाकों में रहने वाले लोगों को होने वाले नुकसान के चलते व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं।
मौसम विभाग ने आज सुबह ही अगले 48 घंटे में भारी बारिश की भविष्यवाणी की थी। साथ ही शाम साढ़े चार बजे के करीब 13 मीटर ऊंचे हाईटाइड की आशंका जताई थी, जिसके बाद आज शाम को मुंबई में समु्द्र में ऊंची—ऊंची लहरें उठी। वहीं मुंबई के भांडुप के प्रताप नगर में एक खुले गटर में एक बुजुर्ग महिला गिर गई, जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 8564642431954259415

Watch in Video

Comments

item