हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस ने अपने आखिरी ट्रायल में छीनी दो बच्चों की जिंदगी
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/03/high-speed-train-gatiman-express-taken-lives-of-two-children-32617.html
लखनऊ। देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस, जिसे आज अपनी अन्तिम ट्रायल के लिए ट्रेक पर उतारा गया। इसकी चपेट में आने से कटकर दो बच्चों की मौत हो गई। हालांकि गतिमान एक्सप्रेस आज दुर्घटना के बाद भी ट्रायल रन में सफल रही। इसने अपने सातवें एवं आखिरी ट्रायल में आज दिल्ली से आगरा की दूरी निर्धारित एक घंटा दस मिनट में पूरी कर ली।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली-आगरा के बीच चलने वाली इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस का यह सातवां ट्रायल मंगलवार को दो परिवारों पर भारी पड़ गया। इसके ट्रायल के दौरान दो बच्चों की कटकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मथुरा में ओवर हेड इलेक्ट्रिक केबल (ओएचई) टूट गया। रेलवे ने इस मामले की जांच के ऑर्डर दिए हैं।
दिल्ली से आगरा तक तो ट्रेन बिना किसी गड़बड़ी के आ गई, लेकिन वापसी के दौरान आगरा से मथुरा जाते वक्त रुनकता के पास ट्रेन की चपेट में आकर दो बच्चों की मौत हो गई। इसके बाद आगरा-मथुरा के बीच पेंटो में खराबी आ गई ट्रेन को मथुरा तक डीजल इंजन लगा कर रवाना किया गया। वहां से दूसरा इंजन लगा ट्रेन दिल्ली भेजी गई।
यहां से रवाना होने के कुछ देर के बाद ही रुनकता के पास खेलते-खेलते रेलवे लाइन पर पहुंच गए दो बच्चे 11 वर्षीय अरविंद पुत्र महेश और आठ साल का छोटू पुत्र मुकेश गतिमान एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। इनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बच्चे नगला जऊपुरा, पनवारी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर रेलवे का कहना है कि गतिमान के ट्रायल के दौरान हादसे में दो बच्चों की मौत और फिर ट्रेन के पैंटो में खराबी आने की घटना की रेलवे जांच कराएगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने जांच के आदेश दिए हैं।