वीडियो में देखें : सोशल मीडिया में भी छाई होली की खुमारी, वायरल हुआ वीडियो
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/03/hangover-of-holy-dominated-on-social-media-watch-this-viral-video-521447.html
रंगों के त्यौहार होली का मौका हो और मजाक-मस्ती न हो, ऐसा होना तो संभव नहीं है। कभी आपस में एक-दूसरे के साथ मौज-मस्ती करने का दौर भी अब सोशल मीडिया तक सिमटने लगा है और लोग अब सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से मजाक-मस्ती करने लगे हैं। ऐसा ही हो रहा है इस बार होली पर, जब होली के मौके पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और इसे धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है।
इस वीडियो में दो लड़के एक बकेट लेकर आने-जाने वालों को ऐसे डरा देते हैं, जैसे कि वह बकेट में भरा रंग उन पर उड़ेल देंगे। वास्तव में यह खाली बकेट है। लेकिन उनके इस प्रैंक से लोग वाकई चौंक जाते हैं और रंग से बचने की कोशिश करते हैं। इस वीडियो को यू-ट्यूब पर अब तक 11 लाख 25 हजार 169 लोग देख चुके हैं।
तो जनाब, आप भी हो जाइये तैयार रंगों की खुमारी में उतरने के लिए और कूद जाइए रंगों की दुनिया में। लेकिन हाँ, जरा संभलकर। हो सकता है कि इस वीडियो की तरह से कोई आप के साथ भी प्रैंक कर बैठे या फिर सचमुच आप पर रंगों में भरा पानी का बकेट उड़ेल दे।