वसुंधरा राजे कैबिनेट में हुआ विस्तार

जयपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान ऐतिहासिक बहुमत के साथ सत्ता में आई भाजपा सरकार में करीब दस महीने बाद पहला विस्तार किया गया है।...

जयपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान ऐतिहासिक बहुमत के साथ सत्ता में आई भाजपा सरकार में करीब दस महीने बाद पहला विस्तार किया गया है। यह विस्तार पिछले करीब 5 महीने से विभन्न कारणों से अटका हुआ था, जिसे आज राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पूरा किया गया। 

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मंत्रिमंडल में शामिल हुए 14 नए मंत्रियों की शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत कई राजनेताओं की मौजूदगी में राज्यपाल कल्याण सिंह ने वसुंधरा कैबिनेट में जगह पाने वाले सभी कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 2204214444361241481
item