वसुंधरा मंत्रीमंडल में 15 नए चेहरे हुए शामिल
जयपुर। पिछले काफी समय से अटका हुआ वसुंधरा राजे मंत्रीमंडल आज राजभवन में आयोजित समारोह में किया गया, जिसमे 4 नए मंत्रियों को कैबिनेट मंत्र...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/10/14-new-face-in-cabinet-of-vasundhra-raje.html
जयपुर। पिछले काफी समय से अटका हुआ वसुंधरा राजे मंत्रीमंडल आज राजभवन में आयोजित समारोह में किया गया, जिसमे 4 नए मंत्रियों को कैबिनेट मंत्रियों, 6 स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री और 4 राज्य मंत्रियों को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत कई राजनेताओं की मौजूदगी में राज्यपाल कल्याण सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित नौ केबिनेट और तीन राज्य मंत्री हैं। शपथ ग्रहण समारोह में समय पर नहीं पहुंच सके जीतमल खांट ने करीब पौने आठ बजे राजभवन पहुंचकर राज्य मंत्री पद की शपथ ली।
मंत्रीमंडल में जगह पाने वाले सभी मंत्रियों को उनके विभाग और जिम्मेदारियां मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के द्वारा दी जाएगी। संभवतः आज देर शाम तक वसुंधरा राजे इन्हे अपने-अपने विभाग और जिम्मेदारियां सौंप सकतीं हैं।

ये बने कैबिनेट मंत्री :
- >> सुरेन्द्र गोयल
- >> किरण माहेश्वरी
- >> डॉक्टर रामप्रताप
- >> राजपाल सिंह शेखावत
ये बने स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री :
- >> कृष्णेंद्र कौर दीपा
- >> राजकुमार रिणवा
- >> अमराराम
- >> वासुदेव देवनानी
- >> सुरेंद्रपाल सिंह टीटी
- >> अनिता भदेल
ये बने राज्यमंत्री :
- >> पुष्पेंद्र सिंह राणावत
- >> बाबूलाल वर्मा
- >> अर्जुनलाल गर्ग
- >> ओटाराम देवासी
- >> जीतमल खांट