उत्साह एवं उमंग के परिचायक होते हैं त्यौहार
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/03/blog-post_87.html
अजमेर। भारतीय संस्कृति में त्यौहार उत्साह एवम् उमंग से मनाये जाते है। चाहे वह किसी भी धर्म का हो। हर त्यौहार के पीछे कोई ना कोई लॉजिक जुड़ा हुआ है जो हमें मौसम परिवर्तन के साथ साथ आपस में मेल जोल का सन्देश देता है। उक्त उद्धगार लॉयनेस क्लब अजमेर सर्व उमंग द्वारा फॉयसागर रोड स्थित दोसी वाटिका में आयोजित "होली उत्सव--2016" के उद्धघाटन के दौरान नेहा गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में कहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लॉयनेस आभा गांधी ने की। समारोह की शुरुआत रितु गर्ग ने गणेश वंदना से की। ललिता फतेहपुरिया ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किया। ज्योत्सना मित्तल एवम् सरिता एरन ने मनभावन फाल्गुनी गीत पेश किया। होली के लोकप्रिय गीत पर इंदु टाक, रेखा बंसल,शकुन्तला मित्तल, सुमन गोयल ने नृत्य किया। तत् पश्चात होली एवम् रंगो पर आधारित हॉउजि खेली गई।
कार्यक्रम के दूसरे राउंड में क्लब सदस्याओ ने इंद्रधनुषी रंगो की लाइट के बीच कैट वॉक किया जो दर्शको के बीच काफी रोचक एवम् मनोरंजक साबित हुआ। रीना बोहरा ने होली के गानो की पैरोडी सुनाकर सबको हँसने पर मजबूर कर दिया। उर्मिला भंडारी ने "कन्हैया संग खेलू होली..." में कत्थक का टच देते हुए नृत्य पेश कर सबका मन मोह लिया।
प्रभा गुप्ता एवम् सीमा शर्मा ने कॉमेडियन अंदाज़ में लघु नाटिका पेश कर खूब तालियां बटोरी। चुनरी की साडी पहने सभी महिलाओ ने फूलो की पत्तियो एवम् इत्र से होली खेली गई जिससे सारा वातावरण सुगन्धित हो गया । कार्यक्रम के अंत में आशा अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।