बुधवार तक ही निपटा लें बैंक सम्बंधी कार्य, नहीं तो करना पड़ेगा 4-5 दिन इंतजार
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/03/complete-your-bank-releted-work-till-wednesday.html
नई दिल्ली। अगर आपको बैंक से सम्बंधित किसी तरह का कोई काम है, तो बंहतर होगा कि आप इन कामों को बुधवार तक ही निपटा लें, क्योंकि गुरुवार से बैंकों में अगले चार दिनों के लिए अवकाश रहेगा। हालांकि बैंकों का कहना है कि वे लोगों की नकदी की जरुरत को पूरा करने के लिये एटीएम में पूरा पैसा रखेंगे।
दरअसल, गुरुवार को होली-धूलंडी, शुक्रवार को गुड फ्राइडे और तथा उसके बाद सप्ताहांत के अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे। चूंकि बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, इस लिहाज से गुरुवार से लेकर रविवार तक बैंकों में लगातार चार दिन तक अवकाश रहेगा।
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, बैंक यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि अवकाश के दौरान त्यौहार के मद्देनजर एटीएम में पूरा पैसा रखा जाए, जिससे लोगों को नकदी की कोई समस्या न हो। वहीं दूसरी ओर, आईडीबीआई बैंक के कर्मचारियों के एक वर्ग ने 28 मार्च (सोमवार) को हड़ताल का आह्वान किया है।
ऐसे में अगर सोमवार को हड़ताल होती है तो आईडीबीआई बैंक एक और दिन बंद रह सकता है। गौरतलब है कि कर्मचारी सरकार के आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में आॅल इंडिया बैंक इंप्लायज एसोसिएशन (एआईबीईए) तथा आल इंडिया बैंक आॅफिसर्स एसोसिएशन (एआईबीओए) से जुड़े कर्मचारियों ने हड़ताल का आह्वान किया है।