संभाग स्तरीय मशाल दौड़ 28 को

अजमेर। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय मशाल दौड़ का आयोजन 28 मार्च को होगा। जिसमें संभाग के अजमेर, भीलवाड़ा, ना...

अजमेर। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय मशाल दौड़ का आयोजन 28 मार्च को होगा। जिसमें संभाग के अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर एवं टोंक जिलों के खेल प्रेमी, अभिभावक, भूतपूर्व सैनिक एवं जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारी भी भाग लेंगे।

संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीना ने बताया कि अजमेर जिले के प्रतिभागी नया बाजार मेगजीन से दौड़ प्रारम्भ कर सांय 5.30 बजे पटेल मैदान पहुंचेंगे। इसी प्रकार भीलवाड़ा जिले के प्रतिभागी गांधी भवन चौराहे से प्रारम्भ होकर पटेल मैदान तक, नागौर जिले के प्रतिभागी आनासागर चौपाटी से प्रारम्भ हेाकर पटेल मैदान तक तथा टोंक जिले के प्रतिभागी पुलिस लाईन चौराहे से दौड़ प्रारम्भ कर पटेल मैदान पहुंचेंगे।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 4087766887151959477

Watch in Video

Comments

item