15 अप्रैल से लागू होगा ऑड-ईवन फॉर्मूला का दूसरा चरण, स्कूल बसों को मिलेगी छूट

Delhi, Odd-Even Formula, delhi traffic jam, Gopal Rai, AAP, आॅड-ईवन फॉर्मूला, सम—विषम, परिवहन मंत्री गोपाल राय, आम आदमी पार्टी
नई दिल्ली। देश में बिगड़ रहे पर्यावरण संतुलन पर काबू पाने एवं दिल्ली की सड़कों पर बढ़ते ट्रेफिक दबाव को कम करने के लिए जनवरी में लागू किए गए आॅड-ईवन फॉर्मूला का दूसरा चरण 15 अप्रैल से 31 अप्रैल तक लागू किया जाएगा। इस दौरान सम—विषम नंबरों के आधार पर ही गाडि़यां चलाने की अनुमति होगी।

15 अप्रैल से लागू होने वाली इस व्यवस्था के दौरान कार छोड़ने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानियां न हो इसके लिए सड़कों पर अतिरिक्त बसें पर उतारी जाएंगी। इसे लेकर दिल्ली सरकार की ओर से बसों के लिए स्पेशल परमिट जारी किए जाएंगे, जो कि 15 दिन के लिए होंगे।


दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में परिवहन मंत्री गोपाल राय ने आज यह जानकारी देते हुए कहा कि इस चरण में केवल कॉन्ट्रेक्ट कैरिज बसों को ही पर्यावरण बस सेवा में प्रयोग किया जाएगा और स्कूल बसें इसके दायरे से बाहर रखी जाएंगी। 31 अप्रैल तक चलने वाली इस व्यवस्था को लागू करने में कोई तकनीकी अड़चन नहीं आए, इसके लिए बसों के लिए 28 मार्च से 14 अप्रैल तक पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें : क्या है ऑड-इवेन फॉर्मूला

सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि ऑड ईवन व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के लिए दिल्ली सरकार इस बार एक हजार अधिक वालिंटियर तैनात करेंगे। इससे पूर्व हुए पहले चरण में 4 हजार वांटियर लगाए गए थे और इस बार 5 हजार वांटियर लगाने का फैसला लिया गया है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 3488860794501238754
item