गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अजमेर। जिला प्रशासन की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज जवाहर रंगमंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  राजस्व मण्डल सदस्य मिरजू राम शर्मा सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

सांस्कृतिक संध्या में अजमेर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र- छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम मंगलाचार के साथ शुरू हुआ। अतिथियों ने  दीपप्रज्जवलित किया एवं सरस्वती वंदना की गई।

कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल एवं सेंट स्टीवंज सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार समूह नृत्य प्रस्तुत किया। राजकीय सावित्री बालिका सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की छात्राओं का समूहगाान भी शानदार रहा।

इसी तरह राजकीय माॅडल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मीनू मनोविकास स्कूल, हरिसुन्दर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल, राजकीय नरवर सीनियर सैकेन्डरी स्कूल, स्वामी सर्वानंद सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मनमोह लिया।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 257784127558461007

Watch in Video

Comments

item