https://khabarrn1.blogspot.com/2015/12/hunters-became-the-victims-of-an-ancident.html
जयपुर। जयपुर जिले के कानोता इलाके में बीती रात दो शिकारियों को शिकार करना भारी पड़ गया। कबूतरों का शिकार करने के दौरान कुए में गिरने से दोनों की मौत हो गई। दोनों शहर के रामगंज इलाके स्थित हीदा की मोरी के रहने वाले थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने देर रात शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार रामगंज स्थित हीदा की मोरी, घोड़ा निकास रोड़ निवासी विजेन्द्र(22) और लक्ष्मण (28) बुधवार की शाम शिकार करने के लिए कानोता की ओर निकले थे। यहां इलाके में एक कुएं के पास दोनों कबूतरों को शिकार करने लगे। इस दौरान कुएं में कबुतर का घोंसला देखकर दोनों ने नीचे उतरकर शिकार करने का फैसला लिया।
इस दौरान दोनों कुएं में लटकी लोहे की सीढ़ी से नीचे उतरने लगे लेकिन तभी लोहे की सीढ़ी टूट गई और दोनों नीचे कुएं में गिर पड़े। कुएं में गिरने से दोनों की मौत हो गई। वहीं सूचना पर मिलने पर पहुंची पुलिस ने देर रात दोनों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
ऊंचाई से गिरे अधेेड़ ने तोड़ा दम
भट्टा बस्ती इलाके में पांच महीने पहले ऊचाई से गिर कर घायल हुए अधेड़ ने बुधवार को उपचार दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। मेडिकल इत्तला पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार चौधरी चरण सिंह कॉलोनी निवासी चौथमल शर्मा (63) पुत्र गौरी शंकर शर्मा गत 31 अगस्त को ऊचाई से गिरकर घायल हो गया था, जिसके बाद उसके परिजनों ने उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल ट्रोमा वार्ड में भती कराया था। जहां पर बुधवार को उपचार दौरान चौथमल शर्मा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।