अजमेर की सड़कों की मॉनीटरिंग हेतु कमेटी का गठन
https://khabarrn1.blogspot.com/2015/07/blog-post_54.html
अजमेर। अतिरिक्त कलक्टर शहर हरफूल सिंह यादव ने अजमेर शहर में विभिन्न विभागों द्वारा अनेक कार्यों के लिए सड़कों की खुदाई करने तथा कार्य पूर्ण होने के पश्चात भी सड़कों की मरम्मत नही करने से होने वाली दुर्घटनाएं व जनहानि को रोकने के लिए माॅनीटेरिंग कमेटी का गठन किया है। कमेटी के अध्यक्ष उपखण्ड अधिकारी अजमेर हीरालाल मीणा को बनाया है।
नगर निगम, सार्वजनिक निर्माण विभाग, नगर खण्ड, अजमेर विद्युत वितरण निगम, बीसलपुर परियोजना, खण्ड द्वितीय, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर खण्ड प्रथम के अधिशाषी अभियांताओं, अजमेर विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता तथा भू अभिलेख शाखा, कलेक्ट्रेट के सदर कानूगो को कमेटी का सदस्य नियुक्त किया है।