स्नेहल वाघेला मामले को जिया न्यूज चैनल ने बताया अपने खिलाफ षडयंत्र

गुजरात के मेहसाणा की रहने वाली स्नेहल वाघेला नाम की एक महिला पत्रकार के साथ अपने चैनल के लिए एक स्टोरी शूट करने के दौरान हुए हादसे के बारे ...

गुजरात के मेहसाणा की रहने वाली स्नेहल वाघेला नाम की एक महिला पत्रकार के साथ अपने चैनल के लिए एक स्टोरी शूट करने के दौरान हुए हादसे के बारे में सोशल मीडिया से मिली जानकारी के आधार पर राजस्थान न्यूज1 के द्वारा प्रकाशित आर्टिकल के बाद नोएडा से टेलीकास्ट होने वाले सेटेलाइट न्यूज चैनल जिया न्यूज ने इस बारे में अपना स्पष्टीकरण दिया है, जिसमें चैनल ने कहा है कि यह चैनल को बदनाम करने के लिए किसी के द्वारा किया जा रहा षडयंत्र है।

जिया न्यूज के एचआर डिपार्टमेंट में एच आर पूनम पाण्डेय ने राजस्थान न्यूज1 को भेजे एक मेल में अपना स्पष्टीकरण देते हुए बताया है कि, ‘स्नेहल वाघेला नाम की कोई भी कर्मचारी हमारे यहां कार्यरत नहीं रही है। वस्तुत: हमने भी पहली बार ये नाम सुना, ऐसा लगता है कि जानबूझकर किसी षडयंत्र के तहत कोई स्नेहल का नाम जिया न्यूज के साथ जोड़कर हमें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। हमने इसका संज्ञान लिया है और उचित माध्यम से इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, अगर स्नेहल या अन्य कोई हमारे संस्थान जिया न्यूज से जुड़ा होता और उसके साथ ऐसी घटना होती तो हमारा संस्थान उसकी सहायता में सबसे आगे रहता।’


स्नेहल के बारे में प्रकाशित यह आर्टिकल भी पढ़ें

इसलिए, क्या सच में व्यर्थ है मीडिया से कोई उम्मीद ?

 

मीडिया जगत से जुडी इसी तरह की सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Media World 1816686279565012479
item