पेयजल, विद्युत व चिकिस्सा की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न
बून्दी । अतिरिक्त कलक्टर रामजीवन मीणा की अध्यक्षता में आज कलक्ट्रेट सभागार में मौसमी बीमारियों, पेयजल एवं विद्युत संबंधी साप्ताहिक समीक्...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/11/blog-post_88.html
बून्दी । अतिरिक्त कलक्टर रामजीवन मीणा की अध्यक्षता में आज कलक्ट्रेट सभागार में मौसमी बीमारियों, पेयजल एवं विद्युत संबंधी साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता भोलेनाथ दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि सप्ताह के दौरान 79 हैण्डपम्पों को ठीक कर, 93 लिकेज को दुररुत किया गया तथा 119 जल नमूने लेकर उनका परीक्षण किया गया।
बैठक में अतिरिक्त कलक्टर श्री मीणा ने अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया कि वे 24 घंटे में खराब हैण्डपम्प व लीकेज को दुररुत कर अवगत करावे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. के. सी. मीणा ने बताया इस सप्ताह के दौरान 13 हजार 760 रोगियों ने पंजीकरण कराया है। जिसमें 1669 रोगियों की मलेरिया की जांच की गयी। उन्होंने बताया कि पी.वी.एक्स. के तीन रोगी नैनवां में, एक रोगी कापरेन में पाया गया। श्री मीणा ने बताया कि जिले में मौसमी बीमारियों का प्रकोप नहीं हैं।
बैठक में जयपुर विद्युत वितरण निगम बून्दी के अधीक्षण अभियंता खेमराज सिंह ने बताया कि ग्राम रघुनाथपुरा में आज ही जल आपूर्ति कर कनेक्शन कर दिया जायेगा तथा सर्किट हाउस से रोटरी चैराहे तक 52 विद्युत पोलों को शिफ्ट कर दिया गया हैं।
बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एस.सी. कानूनगो, सहायक अभियंता जे. पी.मंत्री, नगर परिषद के सहायक अभियंता अरुणेश, आर. यू. आई. डी. पी. की सहायक अभियंता ज्योति वर्मा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया।