झमाझम बरसात का दोर जारी जलाशय हुए लबालब

बूंदी ।   देई  कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो मे गुरूवार को भी बरसात का दोर जारी रहा। रूक रूककर बरसात होती रही। लगातार जारी बरसात स...

बूंदी ।  देई  कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो मे गुरूवार को भी बरसात का दोर जारी रहा। रूक रूककर बरसात होती रही। लगातार जारी बरसात से क्षेत्र के बांध,एनिकट,तालाब व तलाईयां लबालब भर गये। देई स्थित गंगासागर बांध व जगमुन्दा एनिकट पर चादर चलना शुरू हुई हो गया है। बरसात के बाद क्षेत्र की सड़को के हाल बुरे हो गये है। कई जगहो पर सड़क पानी के साथ बह गई है।

जिससे वाहन चालको को भारी परेशानी का सामना  करना पड रहा है। देई से गुढासदावर्तिया जाने वाले मार्ग पर जगमुन्दा एनिकट की पुलिया पर चढने वाली सडक का एक ओर से पुलिया से सम्पर्क कट गया है। लगातार बारिश होने के बाद जहां सभी जलाशय लबालब हो गये है व खेतो मे भी पानी भर गया है जिससे कई खेतो मे फसले पानी मे डूब गई है। लेकीन किसी भी जगह पर प्रशासन नजर नही आ रहा है। जगमुन्दा एनिकट पर कई लोग मछलियां पकडने के लिए जान जोखिम मे डालकर मछलियां पकड रहे थे।

 कस्बे के पुलिस थाना,नवीन शालाा विद्यालय,सीनीयर सेेकेण्डरी विद्यालय मे पानी भर गया है। वही  बंसोली चोराहे,सुभाष सर्किल, केशवनगर सहित कई मोहल्लो मे पानी भरने से निकलने के लिए परेशानी का सामना करना पडा। कई घरो मे पानी घुस गया।

 देई गणेशपुरा मार्ग देई खाळ,देई बांसी मार्ग भजनेरी नदी की पुलिया व देई बून्दी पीपल्या एनिकट ,देई से डोकून डोकून नदी के कारण बंद रहे जो तडके के समय जाकर खुले। चारो ओर से रास्ते जाम होने से कई लोग रातभर परेशान रहे।भजनेरी,पीपल्या,डोकून,गुढासदावर्तिया मोडसा जैतपुर,कोलाहेडा सहित आसपास के गांवो मे बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Kota 9153963421722386537
item