दलित मंदबुद्धि महिला के साथ दुष्कर्म,आरोपी गिरफतार

बून्दी ।     .   देई थाना क्षेत्र के डोडी गांव मे सोमवार की रात्रि को एक जने ने दलित मंदबुद्धि महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दि...


बून्दी ।  . देई थाना क्षेत्र के डोडी गांव मे सोमवार की रात्रि को एक जने ने दलित मंदबुद्धि महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर लिया है। थानाधिकारी ऊधम सिंह ने बताया कि डोडी मे तीस वर्षीय विवाहिता महिला जो दिमाग से मंदबुद्धि है के साथ डोडी निवासी नेवालाल मीणा आयु ५० वर्ष पुत्र हजारी लाल मीणा ने रात्रि को खेत पर बने कच्चे घर की कुंदी खोलकर घर मे  घुसकर अंदर सो रही महिला के साथ दुष्कर्म किया।
इस बीच महिला के परिजन आ गए जिन्होने आरोपी को रंगेहाथो पकड लिया। मोका देखकर  आरोपी भाग गया। महिला के माता पिता ने मामले की रिपोर्ट देई थाने मंगलवार को दर्ज करवाई । इस पर पुलिस ने धारा ३७६, ४५०, ३२३ मे मामला दर्ज कर जांच की शुरूआत कर बुधवार को गांव मे से नेवाराम को गिरफतार किया। मंदबुद्धि होने से अलग घर मे रहती थी महिला दुष्कर्म का शिकार हुई महिला मंदबुद्धि होने से परिजन कच्चे घर की बहार से कुं दी लगाकर रखते थे। क्योकि महिला कई बार घर से भाग जाती थी। अन्य घर के लोग पास मे टापरी के नीचे सोते थे। ओर परिजन उसे बार बार संभालने के लिए आते थे।

महिला की माता ने बताया कि पूर्व मे इसका विवाह हो गया था। व इसका आठ साल का बच्चा भी है। लेकीन मंदबुद्धि होने के कारण ससुराल वालो ने इसे छोड दिया था। महिला मंदबुद्धि होने के साथ साथ मूकबधिर थी। घटना की रात को जब परिजन उसे संभालने के लिए आए थे। तो आरोपी को रंगेहाथ पकड लिया। लेकीन आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।इसके बाद मामले की रिपोर्ट देई थाने मे दर्ज करवाई गई।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Kota 1353645387466882534

Watch in Video

Comments

Popular of the week




item