आरयुआईडीपी का सीवरेज प्रोजेक्ट कार्य अधर में लटका

चूरू (राकेश पंवार)। जिला मुख्यालय पर आरयुआईडीपी द्वारा करवाया जा रहा 33 करोड का सीवरेज प्रोजेक्ट का काम अधर में लटका हुआ है, जिसका खामिय...

चूरू (राकेश पंवार)। जिला मुख्यालय पर आरयुआईडीपी द्वारा करवाया जा रहा 33 करोड का सीवरेज प्रोजेक्ट का काम अधर में लटका हुआ है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। छह माह पहले शुरू हुए सीवरेज प्रोजेक्ट की कछुआ चाल शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।

हालात यह है कि शहर को जगह-जगह से खोदकर छलनी कर दिया गया है। नतीजतन चैम्बर और पाइप लाइने टुट चुकी है और मार्ग पर जगह-जगह गन्दा पानी इक्टठा हो गया है। क्षतिग्रस्त खुले चैम्बर और जगह-जगह खुदाई किये गये गहरे गढ्ढों से आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है। आरयुआईडीपी के अधिशाषी अभियन्ता भी मानते हैं कि काम में लापरवाही हुई है, लेकिन उनका दावा है कि मार्च 2015 तक काम पूरा कर दिया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि प्रोजेक्ट के अन्तर्गत अब तक 60 किलोमीटर की सडकों को तोडा जा चुका है, जिनमें कई सड़कें तो ऐसी है जिनका निर्माण अभी-अभी हुआ था, लेकिन अभी तक इन तोडी गई सड़कों को भी दुरस्त नहीं करवाया जा सका है।

करीब छह माह से अधिक समय से सीवरेज डालने का कार्य चलने की वजह से लोगों का जीवन नरक से भी बदतर हो चुका है। इलाके में आए दिन हादसे भी हो रहे है, लेकिन कार्य में तेजी नहीं आ पा रही है। शहर में जगह-जगह गन्दे पानी के इक्टठा हो जाने, क्षतिग्रस्त खुले चैम्बर, सीसी सडकों और मार्गों को खोदकर छोड़ दिये जाने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खुदाई के बाद क्षतिग्रस्त और टूट चुके चैम्बरों से कई वार्डों में लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो चुका है। सीवरेज डालने के लिए जिन सड़कों, बाजारों में खुदाई की गई, वहां काम निपटाया नहीं जा रहा, जबकि अन्य बाजारों में खुदाई शुरू कर दी गई है।

स्कूल कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों, राहगीरों, दुकानदारों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए मेन रास्ते छोड़ संकरी गलियों का सहारा लेना पड़ रहा है। नागरिकों द्वारा सीवरेज सिस्टम डालने का कार्य धीमी गति के आरोप लगाए जाने के बावजूद आरयुआईडीपी प्रशासन अभी तक यही दावा करता आ रहा है कि शहर में सितम्बर माह से लोगों को कनेक्शन देना शुरू करेंगे।

आरयुआईडीपी ने 33 करोड का यह प्रोजेक्ट जयपुर की डीम कन्सट्रेक्शन कम्पनी को दे रखा है। कम्पनी को सितम्बर 2014 तक प्रोजेक्ट का कार्य पूरा करना है किन्तु हालात यह है कि अभी 30 प्रतिशत काम भी पूरा नहीं हो पाया है। आरयुआईडीपी के अधिशाषी अभियन्ता भी काम में लापरवाही होना मानते हैं। उनका मानना है कि काम धीमी गति से हो रहा है लेकिन मार्च 2015 तक शहर में सीवरेज प्रोजेक्ट का काम पूरा कर लिया जायेगा।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें


इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 1652637570006862912
item