पुस्तकालय संचालन का मानदेय का भी भुगतान नही
बूंदी । देई राजस्थान महात्मा गांधी सार्वजनिक पुस्तकालय प्रारम्भ होने के चार माह बाद भी प्रेरको को पुस्तकालय संचालन के लिए मिलने वाली पांच...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/05/blog-post_22.html
बूंदी । देई राजस्थान महात्मा गांधी सार्वजनिक पुस्तकालय प्रारम्भ होने के चार माह बाद भी प्रेरको को पुस्तकालय संचालन के लिए मिलने वाली पांच सो रूपये की राशि का भुगतान अब तक नही हुआ है। जिसके चलते प्रेरको को परेशानियो का सामना करना पड रहा है। प्रेरक संघ जिलाध्यक्ष तेजराज सिंह हाडा ने बताया कि जिले की १८१ ग्राम पंचायतो मे फरवरी १४ से सभी पुस्तकालय प्रारम्भ हो गये है। लेकीन अभी तक पुस्तकालय संचालन के लिए मिलने वाली पांच सो रूपये की राशि का भुगतान कही पर भी नही हुआ है। जिसके चलते प्रेरको को अपने स्तर से संचालन करना पड रहा है। जबकि हाडा ने बताया कि पुस्तकालय संचालन राशि शुरू नही होने से पूर्व ही पुस्तकाल का बजट आ चुका है।