(RN1 EXCLUSIVE) मतदान से पहले ही बना दिया वसुंधरा राजे को सीएम..?
13 नवम्बर 2013 को ही डाल दिया मुख्यमंत्री के रूप में वसुंधरा राजे का नाम जयपुर ( पवन टेलर )। जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (सामान्...
https://khabarrn1.blogspot.com/2013/12/vasundhara-raje-has-been-made-CM-before-voting.html
13 नवम्बर 2013 को ही डाल दिया मुख्यमंत्री के रूप में वसुंधरा राजे का नाम
जयपुर (पवन टेलर)। जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (सामान्य प्रशासन विभाग) की साइट पर एक और जहां होम पेज पर जहां वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री के रूप में दर्शाया गया है, वहीं इसी साइट के एक हिस्से में दी गई प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल कि सूची में अभी भी अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बताया जा रहा है।
मजेदार बात तो यह है कि साइट पर एक ओर जहां मतदान से करीब 17 दिन पहले, चुनाव परिणाम आने से करीब 25 दिन पहले और वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने से एक महीने पहले 13 नवम्बर 2013 को ही वसुंधरा राजे को Hon'ble Chief Minister (Minister GAD) के रूप में दर्शाया दिया गया, जबकि मतदान 1 दिसंबर को हुआ था, उसके परिणाम 8 दिसंबर को आए थे और 13 दिसंबर को वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
वहीं दूसरी ओर साइट पर दी गई 'राजस्थान के मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल' वाली सूची में अभी भी अशोक गहलोत का नाम दिया गया है। 25वें नंबर पर दिए गए नाम में मुख्यमंत्री के रूप में अशोक गहलोत को '12.12.2008 से लगातार' बताया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त एक अन्य लिंक Property information of CM & Ministers पर खुलने वाली सूची में 'मान्य मंत्रीगण की सम्पति की सुचना' दी गई है, इस सूची मे भी अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री के रूप में दर्शाया जा रहा है। यहां अशोक गहलोत के साथ-साथ उनके मत्रिमंडल में शामिल 12 मंत्रीगण एवं 14 राजयमंत्रियों की सम्पति का ब्यौरा दिया गया है।
इतना ही नहीं, साइट पर दिए गए List of Ministers लिंक पर खुलने वाली सूची में राजस्थान के राज्यपाल, राजस्थान के मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल और राजस्थान में वर्ष 1949 से आज दिनांक तक गठित मंत्रिपरिषद की सूची दी गई है। इस सूचीं में मंत्रिपरिषद की सूची को आखिरी बार 18 नवम्बर 2011 को अपडेट किया गया था।
बहरहाल, ऐसे में इस साइट पर आने वाले विजिटर्स के लिए यह समझ पाना मुश्किल हो रहा है कि आखिर वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत में से राजस्थान का मुख्यमंत्री है कौन? जो सरकारी कारिंदों की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहा है।


