चुनाव जीतने के रिकार्ड बनाने वाले राजनेता थे शीशराम ओला

झुंझुनूं। झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र से लगातार पांच चुनाव जीत कर रिकार्ड बना चुके शीशराम ओला वर्तमान में देश के सबसे वरिष्ठतम राजनेताओं में...

झुंझुनूं। झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र से लगातार पांच चुनाव जीत कर रिकार्ड बना चुके शीशराम ओला वर्तमान में देश के सबसे वरिष्ठतम राजनेताओं में से एक थे। 1957 से अपने संसदीय जीवन की शुरूआत करने वाले ओला का 56 वर्षों के राजनीतिक सफर में देश में एक मात्र नेता थे, जिन्होने सबसे ज्यादा चुनाव लड़े और जीते।

राजस्थान में झुंझुनूं जिले के एक छोटे से गांव अरड़ावता में किसान स्व.मंगलाराम ओला के घर जन्मे शीशराम ओला ने सरपंच से लेकर केन्द्रीय मंत्री तक का सफर स्वंय अपने बूते ही तय किया था। ओला आठ बार विधानसभा, पांच बार लोकसभा व दो बार जिला प्रमुख का चुनाव जीतकर कुल 15 चुनाव जीतने वाले देश के एकमात्र राजनेता बन गये थे। इस हिसाब से ओला का नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल किए जाने की मांग उठी थी।

शीशराम ओला ने 1957 लेकर 1993 तक लगातार दस बार राजस्थान विधान सभा का चुनाव लड़ा तथा दो बार को छोड़कर आठ बार जीत दर्ज की। ओला 1980 से 1990 तक राजस्थान सरकार में जगन्नाथ पहाडिय़ा, शिवचरण माथुर व हरिदेव जोशी के नेतृत्व वाला सरकारों में जलदाय, वन एव पर्यावरण, पंचायतीराज एंव ग्रामीण विकास, सैनिक कल्याण, इन्दिरा गांधी नहर परियोजना, परिवहन, यातायात, सहकारिता, आबकारी, भू-जल, सिंचाई सहित कई विभागों को मंत्री के रूप में संभाला। ओला 1962 से 1977 तक झुंझुनू के जिला प्रमुख भी रहे।

11 वीं लोकसभा के लिये 1996 में ओला ने तिवाड़ी कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीत कर लोकसभा में प्रवेश किया उसके बाद बाद वे लगातार पांच बार लोकसभा चुनाव जीत कर एक रिकार्ड बनाया है। ओला 1996-97 में प्रधानमंत्री देवेगोड़ा की सरकार में स्वतंत्र प्रभार के उर्वरक एंव रसायन राज्य मंत्री,1997-98 में इन्द्रकुमार गुजराल की सरकार में स्वतंत्र प्रभार के जल संसाधन विभाग के राज्य मंत्री रहे।

23 मई 2004 से 27 नवम्बर 2004 तक मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए वन की सरकार में श्रम एवम रोजगार विभाग के केबीनेट मंत्री तथा 27 नव बर 2004 से 22 मई 2009 तक खान विभाग के केबीनेट मंत्री रहें हैं। वे लोकसभा में कांग्रेस कांग्रेस संसदीय दल के उपनेता भी थे।

ओला को उनके द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किये गये विशेष कायों के लिये सरकार द्वारा 1968 में पदमश्री से सम्मानित किया गया था। ओला के बड़े पुत्र बृजेन्द्र सिंह ओला वर्तमान में राजस्थान में विधायक है तथा कांग्रेस की गहलोत सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं। उनकी पुत्रवधु राजबाला झुंझुनूं की जिला प्रमुख रह चुकी है।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 7326196474791782755

Watch in Video

Comments

item