नौ केबिनेट और तीन राज्यमंत्री बने वसुंधरा के वजीर

जयपुर। प्रदेश में ऐतिहासिक जीत हासिल कर रिकॉर्ड बहुमत के साथ सत्ता में आई भाजपा की वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री बनने के बाद शुक्रवार को दो...

जयपुर। प्रदेश में ऐतिहासिक जीत हासिल कर रिकॉर्ड बहुमत के साथ सत्ता में आई भाजपा की वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री बनने के बाद शुक्रवार को दोपहर यहां राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल मार्ग्रेट आल्वा ने राजे के मंत्री मंडल में शामिल नौ केबिनेट और तीन राज्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।

राजभवन में आयोजित समारोह में सभी केबिनेट और राज्य मंत्रियों ने राष्ट्रभाषा हिन्दी में ईश्वर के नाम पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ के पश्चात राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को बधाई दी। शपथ ग्रहण समोराह में राज्यपाल के पति  निरंजन आल्वा, पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह, नवनिर्वाचित विधायकों सहित प्रशासनिक, पुलिस एवं न्यायिक सेवा के अधिकारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिक भी मौजूद थे। समारोह का शुभारम्भ और समापन राष्ट्रगान से हुआ।

मुख्यमंत्री  वसुन्धरा राजे और मुख्य सचिव (कार्यवाहक) सी.एस. राजन ने शपथ दिलाने के लिए राज्यपाल से आग्रह किया। मुख्यमंत्री राजे ने मनोनीत मंत्रियों को शपथ दिलाने के लिए नाम पुकारे। मुख्यमंत्री राजे ने सर्वप्रथम गुलाबचंद कटारिया का नाम पुकारा, जिन्हें राज्यपाल आल्वा ने केबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।

इसके बाद राज्यपाल ने राजेन्द्र सिंह राठौड़,  कालीचरण सर्राफ,  कैलाश मेघवाल, सांवरलाल जाट,  प्रभुलाल सैनी,  गजेन्द्र सिंह खींवसर, यूनुस खान और नन्दलाल मीणा को केबिनेट मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह में राज्यपाल आल्वा ने अरूण चतुर्वेदी,  अजय सिंह और हेमसिंह भडाना को राज्य मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाईं।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 7338949757971015755

Watch in Video

Comments

item