नौ केबिनेट और तीन राज्य मंत्रियों का जीवन परिचय

गुलाब चंद कटारिया गुलाब चंद कटारिया गुलाब चंद कटारिया का जन्म 13 अक्टूबर, 1944 को राजसमन्द जिले के देलवाड़ा ग्राम में हुआ। उन्ह...

गुलाब चंद कटारिया

गुलाब चंद कटारिया

गुलाब चंद कटारिया का जन्म 13 अक्टूबर, 1944 को राजसमन्द जिले के देलवाड़ा ग्राम में हुआ। उन्होंने एल.एल.बी. तक शिक्षा प्राप्त की है। कटारिया वर्ष 1977 व 1980 में उदयपुर क्षेत्र से विधायक बने और 1989 में वे उदयपुर से सांसद निर्वाचित हुए। दसवीं विधान सभा के लिए वे चित्तौडगढ़ जिले के बड़ी सादड़ी क्षेत्र से निर्वाचित हुए। उन्हें भैरोंसिंह शेखावत मंत्रिमण्डल में 13 दिसम्बर, 1993 को मंत्री बनाया गया और उन्हें प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा, संस्कृत, भाषायी अल्पसंख्यक, देवस्थान एवं भाषा विभाग का दायित्व सौंपा गया। कटारिया दिसम्बर, 1998 में ग्यारहवीं विधान सभा के लिए चित्तौडगढ़ जिले के बड़ी सादड़ी क्षेत्र से निर्वाचित हुए। वे 24 अगस्त, 2002 को राज्य विधान सभा में विपक्ष के नेता बने। वे राज्य विधान सभा की जन लेखा समिति के अध्यक्ष भी रहे हैं। कटारिया 12वीं राजस्थान विधान सभा के लिए उदयपुर विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए। कटारिया वसुन्धरा राजे मंत्रिमण्डल में 8 दिसम्बर, 2003 से 2008 तक सार्वजनिक निर्माण विभाग (30 मई, 2004 तक), गृह, गृह रक्षा, नागरिक सुरक्षा एवं कारागार मंत्री रहे। कटारिया 11 दिसम्बर, 2008 को 13वीं राजस्थान विधानसभा के लिए उदयपुर विधान सभा क्षेत्र से पुन: निर्वाचित हुए। वे वर्ष 2009-10 में विधान सभा की जन लेखा समिति के सभापति रहे और 20 फरवरी, 2013 को सर्वसम्मति से विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता मनोनीत किए गए। कटारिया ने अब तक दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका व यूरोप के कई देशों की यात्राएं की हैं। कटारिया 14वीं राजस्थान विधान सभा के लिए 8 दिसम्बर, 2013 को उदयपुर विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। उन्हें वसुन्धरा राजे मंत्रिमण्डल में 20 दिसम्बर, 2013 को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

राजेन्द्र सिंह राठौड़

राजेन्द्र सिंह राठौड़

चूरू जिले के ग्राम हरपालसर में 21 अप्रैल, 1955 को जन्मे  राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने एम.ए. और एल.एल.बी की उपाधियां तथा श्रम कानूनों में डिप्लोमा प्राप्त किया है।  राठौड़ राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं।  राठौड़ 1990 से लगातार नवीं, दसवीं और ग्यारहवीं विधान सभा के लिए चूरू विधान सभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए वे 23 फरवरी, 1991 को राजस्थान विधान सभा के उपमुख्य सचेतक बने। भैरोंसिंह शेखावत मंत्रिमंडल में वे 13 दिसम्बर, 1994 से 1998 तक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे। राठौड़ 12वीं राजस्थान विधान सभा के लिए चूरू विधान सभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। वे 30 मई, 2004 तक राजस्थान विधान सभा की राजकीय उपक्रम समिति के सभापति भी रहे। राठौड़ को वसुन्धरा राजे मंत्रिमंडल में 31 मई, 2004 को मंत्री बनाया गया। उन्हें सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा संसदीय मामलात विभाग का दायित्व सौंपा गया। वे 13वीं विधान सभा के लिए तारानगर, चूरू से विधायक निर्वाचित हुए। उन्हें भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का मुख्य सचेतक बनाया गया। वर्ष 2009-2010 में वे राजकीय उपक्रम समिति के सदस्य भी बने।  राठौड़ अन्तर्राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में भाग लेने के लिए मास्को तथा चिकित्सा व्यवस्था के अध्ययन के लिए थाईलैंड की यात्रा भी कर चुके हैं। राठौड़ 14वीं राजस्थान विधान सभा के लिए चूरू विधान सभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्हें वसुन्धरा राजे मंत्रिमण्डल में 20 दिसम्बर, 2013 को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

कालीचरण सर्राफ

कालीचरण सर्राफ

कालीचरण सर्राफ का जन्म 17 अगस्त, 1951 को जयपुर में हुआ। सर्राफ ने एलएलबी तक शिक्षा प्राप्त की है। वे 1985, 1990, 1993 तथा 2003 में राज्य विधान सभा के लिए जौहरी बाजार, जयपुर सीट से विजयी रहे हैं। सर्राफ को भैरोंसिंह शेखावत मंत्रिमण्डल में 2 जुलाई, 1998 को राज्यमंत्री बनाया गया। उनके पास उद्योग और विधि विभाग का दायित्व रहा। आप राज्य विधान सभा की विभिन्न समितियों के सदस्य एवं अध्यक्ष भी रहे हैं।
वसुंधरा राजे मंत्रिमण्डल में 24 दिसम्बर, 2007 में उन्हें मंत्री बनाया गया। दिसम्बर, 2007 से दिसम्बर, 2008 तक उन्होंने शिक्षा मंत्री का दायित्व संभाला। वे वर्ष 1991 में राजस्थान शूटिंग बाल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने नेपाल की यात्रा की है। 14वीं राजस्थान विधान सभा के लिए  सर्राफ विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्हें वसुन्धरा राजे मंत्रिमण्डल में 20 दिसम्बर, 2013 को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

कैलाश मेघवाल

कैलाश मेघवाल

उदयपुर जिले की बल्लभ नगर तहसील के गांव मजावाड़ा में 22 मार्च, 1934 को जन्मे  कैलाश मेघवाल छात्र जीवन से ही सामाजिक एवं राजनीति गतिविधियों से सम्बद्घ रहे हैं। वर्ष 1977 में वे पहली बार राजसमंद उदयपुर सुरक्षित सीट से विधायक चुने गए। वे भंैरोंसिंह शेखावत के नेतृत्व में बनी सरकार में पहले राज्यमंत्री और बाद में कैबीनेट मंत्री के रूप में शामिल किए गए। छठी विधानसभा में 22 जून 1977 से 17 फरवरी 1980 तक तथा 7वीं विधानसभा में 6 जून 1980 से 9 मार्च 1985 तक विधायक रहे। वर्ष 1989 में हुए आम चुनावों में वे जालौर संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए। नवम्बर, 1991 में हुए विधान सभा उपचुनाव में  मेघवाल निवाई सुरक्षित सीट से विधायक चुने गए।  मेघवाल 17 फरवरी, 1992 को राज्य मंत्रिमण्डल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल हुए और 15 दिसम्बर, 1992 तक पद पर रहे। नवम्बर, 1993 में वे शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए। वे भैरोंसिंह शेखावत मंत्रिमण्डल में 20 दिसम्बर, 1993 से एक दिसम्बर, 1998 तक गृह मंत्री रहे। उन्होंने हंगरी, फ्रांस, इटली, स्विट्जरलैण्ड और आॅस्ट्रिया आदि देशों की यात्राएं भी की। मेघवाल 14वीं राजस्थान विधान सभा के लिए शाहपुरा, भीलवाड़ा विधान सभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए हैं। आप को वसुन्धरा राजे मंत्रिमण्डल में 20 दिसम्बर, 2013 को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

प्रो. सांवर लाल जाट

प्रो. सांवर लाल जाट

अजमेर जिले के गोपालपुरा ग्राम में एक जनवरी, 1955 को जन्मे प्रो. सांवरलाल जाट ने एम.कॉम. व पी.एच.डी. की उपाधि प्राप्त की है। प्रो. जाट नवीं, दसवीं तथा ग्यारहवीं राजस्थान विधान सभा के लिए भिनाय, अजमेर क्षेत्र से विधायक चुने गए। वे 13 दिसम्बर, 1993 से 30 नवम्बर, 1998 तक  भैरोंसिंह शेखावत मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री, सहायता एवं पुनर्वास विभाग (स्वतंत्र प्रभार) रहे हैं। प्रो. सांवर लाल बारहवीं राजस्थान विधान सभा के लिए भिनाय, अजमेर क्षेत्र से विधायक चुने गए। वे वसुन्धरा राजे सरकार में 9 दिसम्बर, 2003 को सिंचाई एवं इंदिरा गांधी नहर परियोजना मंत्री बनाए गए। उन्हें 31 मई, 2004 को जन-स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भू-जल विभाग तथा सिंचित क्षेत्र विकास विभाग का दायित्व भी सौंपा गया। प्रो. जाट व्यवसाय की दृष्टि से अध्यापन कार्य से जुड़े रहे हैं। ग्रामीण शोध एवं विकास परिषद्, राजस्थान के अध्यक्ष भी रहे हैं। प्रो. सांवर लाल जाट 14वीं राजस्थान विधान सभा के लिए नसीराबाद, अजमेर क्षेत्र से विधायक चुने गये हैं। उन्हें वसुन्धरा राजे मंत्रिमण्डल में 20 दिसम्बर, 2013 को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

प्रभु लाल सैनी

प्रभु लाल सैनी

प्रभु लाल सैनी का जन्म 25 सितम्बर, 1954 को टोंक जिले के ग्राम आंवा में हुआ। उन्होंने एल.एल.बी तक शिक्षा प्राप्त की है। सैनी 12वीं विधान सभा के लिए उनियारा, टोंक क्षेत्र से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। वे वसुन्धरा राजे सरकार में 8 दिसम्बर, 2003 से 30 मई, 2004 तक कृषि राज्य मंत्री तथा 31 मई, 2004 से 10 दिसम्बर, 2008 तक कृषि, पशु पालन, कृषि विपणन, मत्स्य तथा डेयरी विभाग के मंत्री रहे।  सैनी 14वीं विधान सभा के लिए बारां जिले के अन्ता विधान सभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्हें वसुन्धरा राजे मंत्रिमण्डल में 20 दिसम्बर, 2013 को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

गजेन्द्र सिंह खींवसर

गजेन्द्र सिंह खींवसर

जोधपुर में 25 दिसम्बर, 1957 को जन्मे  गजेन्द्र सिंह खींवसर ने वैस्टर्न ओन्टारियो विश्वविद्यालय, कनाडा से बी.बी.ए. तक शिक्षा प्राप्त की है। वे वर्ष 2003-08 में बारहवीं राजस्थान विधान सभा के लिए खींवसर, नागौर विधान सभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। वर्ष 2004 में 30 मई तक आप विधान सभा की अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के सदस्य भी रहे। वसुन्धरा राजे मंत्रिमण्डल में 31 मई, 2004 को आपको ऊर्जा राज्य मंत्री बनाया गया। इस पद पर आप 10 दिसम्बर, 2008 तक कार्यरत रहे। तेरहवीं विधान सभा में आप लोहावट, जोधपुर विधान सभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। आप वर्ष 2009-10 में विधानसभा की प्राक्कलन समिति 'क' के सदस्य के रूप में कार्यरत रहे। उन्होंने वर्ष 1978 में भारत की ओर से स्क्वाशॅ वर्ल्ड कप में भाग लिया। आप इस खेल में राष्ट्रीय जूनियर विजेता भी रहे। खींवसर ने यू.एस. व कनाड़ा ओपन के सेमी फाइनलिस्ट तथा वर्ष 1982 में विश्व वरीयता क्रम में 33वां स्थान अर्जित किया। खींवसर ने अनेक देशों की यात्राएं की हैं। आपको ग्राण्ड हैरिटेज होटल वर्ष 1999 में भारत का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार भी मिला है। चौदहवीं विधान सभा के लिए  खींवसर लोहावट, जोधपुर विधान सभा क्षेत्र से  पुन: विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्हें वसुन्धरा राजे मंत्रिमण्डल में 20 दिसम्बर, 2013 को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

युनुस खान

युनुस खान

नागौर जिले के ग्राम गनेड़ी में एक अगस्त, 1964 को जन्मे  युनूस खान ने स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त की है। खान 12वीं विधान सभा के लिए नागौर जिले के डीडवाना क्षेत्र से विधायक चुने गए। मती वसुन्धरा राजे सरकार में  खान को युवा एवं खेल विभाग का दायित्व सौंपा गया। उन्हें 31 मई, 2004 को यातायात विभाग का दायित्व भी दिया गया। उन्होंने अब तक मोरक्को, दुबई (यू.ए.ई.), कुवैत आदि देशों की यात्राएं की हैं। वे 14वीं विधान सभा के लिए नागौर जिले के डीडवाना विधान सभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्हें वसुन्धरा राजे मंत्रिमण्डल में 20 दिसम्बर, 2013 को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

नन्दलाल मीणा

नन्दलाल मीणा

नन्द लाल मीणा का जन्म 25 जनवरी, 1946 को चित्तौडगढ़ जिले के अम्बामाता का खेड़ा नामक ग्राम में हुआ। आपने विधि स्नातक की उपाधि ली है। नन्द लाल मीणा 1977 में उदयपुर ग्रामीण तथा 1980 में प्रतापगढ़ विधान सभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। वे 1989 में सलूम्बर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए।  मीणा 1993, 1998 और 2003 में प्रतापगढ़ विधान सभा क्षेत्र (सुरक्षित) से विधायक निर्वाचित हुए। मीणा वर्ष 1980 में भैरोंसिंह शेखावत मंत्रिमंडल में जनजाति क्षेत्र विकास तथा भेड़ एवं ऊन आदि विभागों के प्रभारी राज्यमंत्री रह चुके हैं। उन्हें 11 दिसम्बर, 1993 को पुन: राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। जनजाति क्षेत्र विकास, श्रम, नियोजन एवं राजस्थान स्टेट मोटर गैराज विभाग का दायित्व सौंपा गया। वसुंधरा राजे मंत्रिमण्डल में 24 दिसम्बर, 2007 को आपको मंत्री बनाया गया और दिसम्बर, 2008 तक जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग का दायित्व सौंपा गया। मीणा ने स्विट्जरलैण्ड, फ्रांस और इजरायल आदि देशों की यात्राएं की हैं। उन्होंने वर्ष 1996 में भारतीय प्रतिनिधि मण्डल के नेता के रूप में अन्तर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन जिनेवा (स्विट्जरलैण्ड) में भाग लिया। उन्हें वसुन्धरा राजे मंत्रिमण्डल में 20 दिसम्बर, 2013 को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

डॉ. अरूण चतुवेर्दी

डॉ. अरूण चतुवेर्दी

भरतपुर में 22 मई, 1961 को  जन्मे डॉ. अरूण चतुवेर्दी ने एल.एल.बी. तक शिक्षा प्राप्त की है। वर्ष 1992 में उन्होंने डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। वे राजस्थान विश्वविद्यालय की सीनेट के सदस्य और बृज भाषा अकादमी के सदस्य रहे हैं। डॉ. चतुवेर्दी जुलाई, 2009 से फरवरी, 2013 तक भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रहे। आप वर्तमान में भाजपा राजस्थान के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सम्भाले हुए हैं। डॉ. चतुवेर्दी 14वीं राजस्थान विधान सभा के लिए सिविल लाइन्स विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। उन्हें वसुन्धरा राजे मंत्रिमण्डल में 20 दिसम्बर, 2013 को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

अजय सिंह

अजय सिंह

अजय सिंह का जन्म 15 जुलाई, 1958 को नागौर जिले के ग्राम डांगावास में हुआ। उन्होंंने स्नातकोत्तर तक शिक्षा अर्जित की है। राजनीति में आने से पूर्व आप राजस्थान प्रशासनिक सेवा से सम्बद्घ रहे। कृषि व्यवसाय से जुड़े सिंह 11 दिसम्बर, 2008 को तेरहवीं राजस्थान विधान सभा के लिए पहली बार डेगाना, नागौर से विधायक निर्वाचित हुए है। वे वर्ष 2009-10 में विधान सभा की अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के सदस्य रहे हैं। चौदहवीं विधान सभा के लिए  सिंह डेगाना, नागौर विधान सभा क्षेत्र से  पुन: विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्हें वसुन्धरा राजे मंत्रिमण्डल में 20 दिसम्बर, 2013 को राज्य मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

हेमसिंह भडाना

हेमसिंह भडाना
हेमसिंह भडाना का जन्म 7 फरवरी , 1966 को अलवर जिले की किशनगढ़ तहसील के ग्राम भकेरी कलां में हुआ। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय से एल.एल.बी. तक शिक्षा प्राप्त की। कृषि व्यवसाय से जुड़े  भडाना 11 दिसम्बर, 2008 को तेरहवीं राजस्थान विधान सभा के लिए थानागाजी, अलवर से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। आप वर्ष 2009-10 में विधान सभा की पुस्तकालय समिति के सदस्य रहे। चौदहवीं विधान सभा के लिए  भडाना थानागाजी, अलवर विधान सभा क्षेत्र से  पुन: विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्हें वसुन्धरा राजे मंत्रिमण्डल में 20 दिसम्बर, 2013 को राज्य मंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।


इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 4154318829745498718
item