टोगो की जेल से सुनील जेम्स रिहा, आज होंगे स्वदेश रवाना
नई दिल्ली। अफ्रीकी देश टोगो मे जलदस्युओ के सहयोगी होने के आरोप मे करीब पांच माह पहले गिरफ्तार नौवहनकर्मी कैप्टन सुनील जेम्स और उनके साथी...
https://khabarrn1.blogspot.com/2013/12/sunil-james-released-from-prison-of-togo.html
नई दिल्ली। अफ्रीकी देश टोगो मे जलदस्युओ के सहयोगी होने के आरोप मे करीब पांच माह पहले गिरफ्तार नौवहनकर्मी कैप्टन सुनील जेम्स और उनके साथी विजयन को भारत के उच्चस्तरीय कूटनीतिक हस्तक्षेप के बाद रिहा कर दिया गया है और वे आज स्वदेश के लिये रवाना हो जाएंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने टि्वटर पर बताया कि घाना की राजधानी अक्रा मे तैनात भारतीय उच्चायुक्त की टोगो के राष्ट्रपति नासिंगे से मुलाकात के बाद कैप्टन सुनील और विजयन को रहा कर दिया गया है। उन्होने बताया कि इस समय दोनो भारतीय उच्चायुक्त के साथ है और आज स्वदेश रवाना होगे।
सूत्रों के अनुसार सुनील जेम्स आज भारत के लिए रवाना होंगे और शायद रात तक भारत पहुंच जाए। सूत्रों के अनुसार सुनील जेम्स की जेल से रिहाई के लिए टोगो के राष्ट्रपति से भारतीय राजदूत ने मुलाकात की थी।
सुनील के 11 माह के बेटे विवान की मौत हो चुकी है और उसके शव को अभी अस्पताल में ही रखा गया है, क्योंकि सुनील के परिवार वालों ने मांग की थी कि जब तक सुनील वापिस नहीं आएगा विवान का शव नहीं दफनाया जाएगा।
सुनील जेम्स का यूके बेस्ड एक शिपिंग कंपनी के साथ चार महीने का करार था और उसने अगस्त में लौटना था लेकिन 16 जुलाई को टोगो की पुलिस ने समुद्री डाकुओं को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।