राजे की शपथ ग्रहण के बाद प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल

जयपुर। सत्‍ता में आते ही वसुंधरा राजे ने गुड गवर्नेस की तैयारी में बड़े फैसले लिए हैं। राजे ने मुख्‍यमंत्री का पद संभालने के बाद कई अधिक...

जयपुर। सत्‍ता में आते ही वसुंधरा राजे ने गुड गवर्नेस की तैयारी में बड़े फैसले लिए हैं। राजे ने मुख्‍यमंत्री का पद संभालने के बाद कई अधिकारियों को बड़ी जिम्‍मेदारियां दी हैं और कई आईएएस और आईपीएस तथा आरएएस अफसरों के तबादले किए है। इनमे आठ आईएएस और दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। वहीं 19 आरएएस अधिकारीयों के तबादले किए गए हैं।

कार्मिक विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए एचसी मीणा को महानिदेशक पुलिस की जगह पर अब महानिदेशक पुलिस (जेल) राजस्थान बनाया गया है जबकि ओमेन्द्र भारद्वाज को महानिदेशक पुलिस (जेल) की जगह पर अब महानिदेशक पुलिस की जिम्मेदारी सौंपी गई।

आईएसएस अधिकारियों की सूची में शामिल नाम :

  1. > पूर्व मुख्य सचिव सीके मैथ्यू को  अध्यक्ष राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम
  2. > सीएस राजन को अतिरिक्त मुख्य सचिव इंफ्रास्ट्रक्चार
  3. > डॉ. गोविंद शर्मा को अध्यक्ष इंदिरा गांधी नहर बोर्ड
  4. > श्रीमत पांडे को प्रमुख शासन सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज
  5. > निरंजन कुमार आर्य को सदस्य राजस्व मंडल अजमेर
  6. > रजत कुमार मिश्र को शासन सचिव श्रम एवं नियोजन विभाग
  7. > तन्मय कुमार को सचिव मुख्यमंत्री
  8. > प्रवीण गुप्ता को शासन सचिव वित्त विभाग

आरएएस अधिकारियों की सूची में शामिल नाम :

  1. > प्रदीप कुमार बोरड
  2. > विजय पाल सिंह
  3. > अंतर सिंह नेहरा
  4. > शाहिन अली खान
  5. > ललित कुमार
  6. > गौरव बजाड़
  7. > दिनेश कुमाश शर्मा
  8. > कैलाश चन्द्र यादव
  9. > गजानंद शर्मा
  10. > नरेन्द्र कुमार गुप्ता
  11. > विरेन्द्र सिंह बांकावत
  12. > लेखराज तोसावड़ा
  13. > रमेश चन्द्र गुप्ता-द्वितीय
  14. > प्रकाश चन्द शर्मा
  15. > अजय सिंह राठौड़
  16. > जसवंत सिंह
  17. > मुकेश कुमार शर्मा
  18. > अल्पा चौधरी 
  19. > डॉ. भागचन्द बधाल

मुख्यमंत्री के तीन विशेषाधिकारी :

राज्य सरकार ने आज एक आदेश जारी कर मुख्यमंत्री के तीन विशेषाधिकारियों को नियुक्ति दी है। आदेश के अनुसार राज्य प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी ओ.पी.सहारण के साथ धीरेन्द्र कमठान एवं फूलसिंह को विशेषाधिकारी नियुक्त किया गया है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 186345891161494309
item