ओमेन्द्र भारद्वाज ने सम्भाला राज्य के नये पुलिस महानिदेशक का कार्यभार
जयपुर। भारतीय पुलिस सेवा के 1977 बैच के अधिकारी ओमेन्द्र भारद्वाज ने शुक्रवार राजस्थान पुलिस के महानिदेशक पद का कार्यभार सम्भाल लिया है।...
https://khabarrn1.blogspot.com/2013/12/omendra-bhardwaj-join-the-post-of-new-DGP-of-state.html
जयपुर। भारतीय पुलिस सेवा के 1977 बैच के अधिकारी ओमेन्द्र भारद्वाज ने शुक्रवार राजस्थान पुलिस के महानिदेशक पद का कार्यभार सम्भाल लिया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में आज आदेश जारी किये हैं।
भारद्वाज ने राजस्थान एवं केन्द्र सरकार में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। भारद्वाज ने महानिदेशक, जेल, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पदों के साथ ही अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, मुख्यालय, आयोजना एवं कल्याण, आसूचना(एस.एस.बी.), पुनर्गठन एवं तकनीकी के महत्वपूर्ण पदों पर कुशलतापूर्वक कार्य किया है।
उन्होंने महानिरीक्षक पुलिस, आयोजना एवं कल्याण,सीआईडी (अपराध शाखा), भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पदों के अलावा उप महानिरीक्षक पुलिस रेंज कोटा, अजमेर व जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर, झुंझुनू, चित्तौडग़ढ़, सीआईडी (अपराध शाखा), जयपुर, टोंक एवं कमाण्डेंट, आठवीं बटालियन, आर.ए.सी.(आई.आर.) अगरतला पद पर कार्य किया है।
भारद्वाज केन्द्र सरकार में इंटेलीजेंस ब्यूरो,नई दिल्ली में सहायक निदेशक एवं सहायक पुलिस अधीक्षक, उदयपुर तथा राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में भी पदस्थापित रहे हैं।
पुलिस मुख्यालय स्थित महानिदेशक कार्यालय के उनके कक्ष में भारद्वाज को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस पी.के.व्यास, मनोज भट्ट, कपिल गर्ग, मेघ चन्द मीणा, यू.आर.साहू, के. नरसिंहा राव, बी.एल. सोनी निदेशक, राजस्थान पुलिस अकादमी, टी.एल.मीणा, एम.एल.लाठर, महानिरीक्षक पुलिस सर्वश्री राजेश निर्वाण, टी. गुइटे, जयपुर पुलिस आयुक्त भूपेन्द्र कुमार दक, उप महानिरीक्षक पुलिस हवा सिंह घुमरिया, विशाल बंसल, विपिन कुमार पाण्डे, गुरू चरण राय, आलोक वशिष्ठ, डा. बी.एल.मीणा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, जयपुर गिर्राज मीणा के अलावा पुलिस अधीक्षक हिंगलाज दान, औम प्रकाश, अमनदीप, महेन्द्र सिंह, विकास कुमार, मदन मेघवाल, बहादुर सिंह राठौड़ एवं परमज्योति ने महानिदेशक पुलिस पदासीन होने पर हार्दिक बधाईयां दी।
उल्लेखनीय है कि भारद्वाज 29 अक्टूबर 2013 से कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्य कर रहे थे एवं हरीश मीना, पुलिस महानिदेशक 28 अक्टूबर 2013 से 13 दिसम्बर, 2013 तक अवकाश पर थे।