लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
नई दिल्ली। चारा घोटाले में रांची जेल में बंद आरजेडी अध्यक्ष लाल प्रसाद यादव को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है।...
https://khabarrn1.blogspot.com/2013/12/lalu-prasad-yadav-got-bail-from-supreme-court.html
नई दिल्ली। चारा घोटाले में रांची जेल में बंद आरजेडी अध्यक्ष लाल प्रसाद यादव को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। वह 3 अक्टूबर से रांची की जेल में हैं।
इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद लालू यादव ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था। लालू को जमानत मिलने से उनके जेल से बाहर आने और चुनावी तैयारियां करने का रास्ता साफ हो गया है।
लालू यादव ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए जमानत की मांग की थी। उनके वकील की दलील थी कि कानूनी प्रक्रिया अपनी तरफ से चलती रह सकती है लेकिन उनपर जो आरोप है वो राजनीतिक प्रकृति के ज्यादा हैं। वे राजनीतिक व्यक्ति हैं और फरार नहीं हो सकते। उनके खिलाफ जांच पहले ही पूरी हो चुकी है इसलिए उनके जांच पर असर डालने की भी कोई संभावना नहीं है। ऐसे में उन्हें जमानत दी जाए।
उल्लेखनीय है कि चारा घोटाला मामले में लालू यादव को पांच साल की सजा हुई है। लालू पिछले 70 दिनों से रांची की जेल में बंद थे। कानूनमंत्री कपिल सिब्बल ने लालू यादव को जमानत दिए जाने का स्वागत किया है। वहीं आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि लालू को न्याय मिला है।