राजे ने मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार सम्भाली प्रदेश की बागडोर

जयपुर। भाजपा विधायक दल की नेता वसुंधरा राजे ने आज ठीक सवा एक बजे जनपथ पर हुए समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल माग्र्रेट आ...

जयपुर। भाजपा विधायक दल की नेता वसुंधरा राजे ने आज ठीक सवा एक बजे जनपथ पर हुए समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल माग्र्रेट आल्वा ने राजे को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत अनेक नेता शामिल हुए।

प्रदेश में 14 वीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में रिकार्ड बहुमत के साथ सत्ता में वापस लौटी भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने आज अकेले ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजे ने हिंदी में शपथ ली। राजे के साथ किसी भी मंत्री को शपथ ग्रहण नहीं कराई गई। राजे प्रदेश की 13 वीं मुख्यमंत्री है और यह दूसरा मौका है जब राजे प्रदेश की दूसरी बार मुख्यमंत्री बनी है।

इसके साथ ही प्रदेश में ऐसा भी दूसरी बार हुआ है जब सत्ता की चाबी किसी महिला के हाथ में गई है। इससे पहले राजे ही वर्ष 2003 में प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी थी। राजधानी में आज जनपथ पर हुए भव्य समारोह में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे अधिकांश विधायक शामिल हुए।

राजे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद वहां पर मौजूद साधू-संतों ने राजे का स्वागत किया एवं राजे ने उनका आशीर्वाद लिया। राजे वहां पर सभी संतों से आशीर्वाद लिया और प्रदेश में शांति व सौहार्द का माहौल बनाएं रखने का वादा किया।

प्रदेश की बागडोर संभालने से पहले राजे आज सुबह भाजपा कार्यालय पहुंची। राजे ने कार्यालय में विधानसभा चुनाव जीतकर पहुंचे विधायकों से चर्चा की। राजे ने विधायकों से चर्चा कर सुशासन को लेकर रणनीति बनाई। राजे ने कार्यालय में प्रदेश के बाहर से आने वाले सभी नेताओं को किसी भी तरह से कोई परेशानी नहीे हो उसको लेकर भी बातचीत की।

राजधानी जयपुर में जनपथ पर आयोजित हुए इस भव्य समारोह में कई राजनीतिकों हस्तियों के साथ बॉलीवुड जगत की हस्तियां भी नजर आई। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 731013697176667206
item