इंडियन आयडल विजेता संदीप आचार्य का आकस्मिक निधन, मुख्यमंत्री राजे ने जताई संवेदना

नई दिल्ली/ जयपुर। इंडियन आयडल 2 के विजेता रहे बीकानेर के युवा गायक संदीप आचार्य का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वह पिछले काफी दिनों से प...

नई दिल्ली/ जयपुर। इंडियन आयडल 2 के विजेता रहे बीकानेर के युवा गायक संदीप आचार्य का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वह पिछले काफी दिनों से पीलिया से ग्रस्त थे और उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था।

डॉक्टरों ने बताया कि संदीप आचार्य पिछले कई दिनों से पीलिया से ग्रस्त थे, लेकिन तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उनकी तबीयत अचानक काफी बिगड़ गई, जिसके बाद उन्होंने रविवार की सुबह दम तोड़ दिया।

संदीप आचार्य राजस्थान के बीकानेर के रहने वाले थे। 29 साल के आचार्य वॉयस ऑफ राजस्थान के रनर-अप रह चुके थे। संदीप ने 22 अप्रेल 2006 को इंडियन आईडल-2 का खिताब जीता था। संदीप को न्यू जर्सी अमेरिका में न्यू बॉलीवुड टेलेंट के खिताब से भी नवाजा जा चुका था।

वहीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने संदीप आचार्य के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है एवं दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

राजे ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि स्व. आचार्य ने अपनी संगीत प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन आइडल प्रतिस्पर्धा में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने कहा कि स्व. आचार्य ने संगीत के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके इस योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Jaipur 7634520744538702160

Watch in Video

Comments

item