लौहपुरुष की पुण्यतिथि पर दौड़ा जयपुर

जयपुर। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 63 वीं पुण्यतिथि पर रविवार कि सुबह जयपुर में आयोजित एकता के लिए दौड़ कार्यक्रम में हजारों लोगों ने...

जयपुर। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 63 वीं पुण्यतिथि पर रविवार कि सुबह जयपुर में आयोजित एकता के लिए दौड़ कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया और जयपुर की सड़कों पर दौड़े। देश की के एकता के लिए आयोजित की गई इस दौड़ में भाजपा नेता घनश्याम तिवाड़ा, अरुण चतुर्वेदी, राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ समेत कई दिग्गज भाजपा नेताओं के अलावा  कई सामाजिक संगठन, प्रोफेशनल समूह इस दौड़ में हिस्सा लिए।

जनपथ पर स्थित अमर जवान ज्योति पर सुबह हाथों में बैनर लिए हजारों स्कूली छात्र छात्राओं से लेकर बुजुर्ग तक दौडऩे के लिए एकत्र हुए। रन फॉर यूनिटी सुबह आठ बजे अमर जवान ज्योति से शुरु हुई और स्टेच्यू सर्किल पर सम्पन्न हुई।

एकता के लिए दौड़ में शरीक हुए लोगों में भारी उत्साह था और कुछ ही मिनटों में करीब दो किलोमीटर लम्बी दौड सम्पन्न हो गई। दौड़ में शामिल हुए स्कूली बच्चों को आयोजकों की ओर से प्रमाणपत्र तथा स्कार्फ भेंट किए गए। एकता के लिए दौड़ के संयोजक राज्यवर्धन  सिंह राठौड़ ने बताया कि जयपुर सहित प्रदेश के 33 जिलों में एकता के लिए आयोजित दौड़ में हजारों लोग शामिल हुए।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 8934821360777127186

Watch in Video

Comments

item