कोहरे ने थामी औद्योगिक नगरी की रफ्तार

शीतलहर ने झकझोंरा बालोतरा। उपखंड में सर्दी के तेवर तीखें होते जा रहे हैं और शीतलहर ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया...



शीतलहर ने झकझोंरा
बालोतरा। उपखंड में सर्दी के तेवर तीखें होते जा रहे हैं और शीतलहर ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है। जिसके चलते शुक्रवार को उपखंड में कोहरे का असर देखने को मिला। कोहरे के साथठंड़ी शीतलहर के चलते ठिठुरन बढ़ गई। अल सवेरे स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ दुपहियां वाहन चालक गर्म कपड़े पहने हुए होने के साथ पूरा सिर व मुहं भी गर्म कपड़ो से ढक़ कर वाहन चलाते देखे गए। शहर के हर चौरायें व गली मौहल्लों में लोग ठंड के मारे अलाव तापते नजर आए। उपखंड मुख्यालय व आस-पास के इलाकों में शुक्रवार को जैसे हीं लोग नींद से जगे तो समूचा क्षेत्र कोहरे व धुंध की आगोश में था। घना कोहरा होने के कारण वीजीबलीटी भी काफी कम थी और पांच मीटर भी साफ नहीं दिखाई दे रहा था। जिससे वाहन चालको को स्टेट,नेशनल हाईवे एवं विभिन्न मार्गों पर दिन में भी लाईट जलाकर रेंगते हुए गुजर रहे थे। कोहरे का असर रेल व सडक़ यातायात पर भी पड़ा तथा ट्रेने व बसें भी देरी से संचालित हुई। धुंध व तेज हवाओं के चलते दिनभर शीतलहर का कहर जारी रहा और तापमान में भी कमी दर्ज की गई।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 4685028893571111747

Watch in Video

Comments

item