सैनी को केबिनेट में शामिल करने पर माली समाज में छाई खुशी लहर

बालोतरा। राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के शुक्रवार को मंत्रिमंडल का विस्तार करने के साथ माली समाज के प्रभुलाल सैनी को केबि...

बालोतरा। राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के शुक्रवार को मंत्रिमंडल का विस्तार करने के साथ माली समाज के प्रभुलाल सैनी को केबिनेट में शामिल करने पर समाज के लोगों ने पटाखें व मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया। नगर परिषद सभापति महेश बी चौहान ने बताया कि राजस्थान की यशस्वी मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने अपने मंत्रिमंडल में माली समाज के अंता जिला बारां से प्रभुलाल सैनी को केबिनेट में शामिल किया है जो समाज के लिए गर्व की बात है जिससे समाज व पूरे प्रदेश को मतबूती मिलेगी। इस दौरान माली समाज भवन गांधीपुरा के सामने समाजबंधुओं ने पटाखें छोडकर व एक दूसरे का मुहं मीठा करवाकर बधाईयां दी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर समाज के सभापति महेश बी चौहान,पूर्व उपसभापति भोमाराम पंवार,पार्षद रोहित सोलंकी,नेमीचंद माली,त्रिलोक माली,लक्ष्मण गहलोत,नरपत कच्छवाह,पारस माली,मोहनलाल माली आसोतरा,रमेश कच्छवाह,ललित चौहान,रणजीत पंवार,सीताराम गहलोत,जितू परिहार,ओमप्रकाश माली सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 2225399643246428495

Watch in Video

Comments

item