शिक्षको ने लिया कम्प्यूटर का प्रशिक्षण

बून्दी। जिले के राजकीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षको का आईसीटी योजना के तहत 12 दिवसीय कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम बु...

बून्दी। जिले के राजकीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षको का आईसीटी योजना के तहत 12 दिवसीय कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार सम्पन्न हुआ।

जिला कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के 51 विद्यालयों के अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी पारस चंद जैन ने जानकारी दी कि शिक्षा विभाग सभी विद्यालयों में कम्प्यूटर की उपयोगिता को बढाने का प्रयास कर रहा है। सहायक निदेशक जनसम्पर्क विभाग घनश्याम वर्मा ने कहा कि बून्दी का कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र अन्य कई जिलों के केन्द्रों से भी बेहत्तर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि यहां सभी वर्गो के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होते है।

प्राचार्य रमाकान्त शर्मा ने शिक्षकों को सकारात्मक सोच और सीखने की ललक को हमेशा बनाए रखने पर जोर दिया। अन्त में डीसीटीसी के प्रभारी सत्यनारायण शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए केन्द्र में अलग-अलग वर्गो के व्यक्तियों के लिए संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दीं। कार्यक्रम में सूचना एवं प्रौधोगिकी विभाग के उपनिदेशक मनीष कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Kota 5238323192268289148

Watch in Video

Comments

item