लगता है ज्यादातर कांग्रेसी नेता समलैंगिक हैं : रामदेव

नई दिल्‍ली। समलैंगिकता का समर्थन कर रही कांग्रेस पर योग गुरु बाबा रामदेव ने निशाना साधा है। रामदेव का कहना है कि लगता है अधिकांश कांग्रे...

नई दिल्‍ली। समलैंगिकता का समर्थन कर रही कांग्रेस पर योग गुरु बाबा रामदेव ने निशाना साधा है। रामदेव का कहना है कि लगता है अधिकांश कांग्रेसी समलैंगिक है, इसलिए समलैंगिकता का समर्थन कर रहे हैं। इसके अलावा रामदेव ने आम आदमी पार्टी के बारे में भी कहा कि 'हां संसद में दो चार 'आप' के नेता पहुंच सकते हैं क्‍योंकि वहां दो चार झाड़ू लगाने वालों की कमी है।

फरीदाबाद में एक समारोह में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे रामदेव ने लोकपाल के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अन्ना जी सही कह रहे हैं कि पहले एक बार लोकपाल पास तो जाए अमेंडमेंट तो होते ही रहेंगे। जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी समलैंगिकता का समर्थन क्‍यों कर रहे हैं तो उन्‍होने कहा कि मुझे लगता है कि ज्‍यादातर कांग्रेसी नेता समलैंगिक है, इसलिए वह इसका समर्थन कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक निर्णय में समलैंगिकता को एक अपराध घोषित किया था। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्‍ली हाईकोर्ट के फैसले के उलट निर्णय दिया, जिसके बाद से समलैंगिक समुदायों के बीच इस बात को लेकर आक्रोश है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा था कि अगर लोगों को इससे आपत्ति होती है तो संसद धारा 377 में बहस कर सुधार कर सकती है।

सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने पर बाबा रामदेव ने इस फैसले का स्‍वागत किया था और कहा था कि समलैंगिक लोग मानसिक रूप से बीमार होते हैं, उनका इलाज योग के द्वारा किया जा सकता है, अगर वह मेरे आश्रम योगपीठ में आएंगे तो मैं उनका इलाज कर दूंगा। रामदेव ने कहा कि अगर समलैंगिकता का विरोध करना असभ्‍यता है तो मैं खुद को असभ्‍य कहवाना ही पसंद करूंगा।

रामदेव ने आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्‍ली में 28 सीटें जीतने पर कहा था कि अगर मैं या अन्‍ना हजारे अरविंद केजरीवाल के लिए दिल्‍ली में चुनाव प्रचार करते तो 'आप' को बहुमत मिल जाता। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अब पूरे देश में कांग्रेस का बहिष्कार होना चाहिए। उन्होंने तो यहां तक कह डाला कि कांग्रेस के साथ बैठने वाले को गद्दार कहा जाना चाहिए।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 6768789986859808510

Watch in Video

Comments

item