मुंबई में इमारत भीषण आग से 5 की मौत

मुंबई। दक्षिण मुंबई के बेहद पॉश इलाके की एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में कल रात भीषण आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। दमकल विभाग के अध...

मुंबई। दक्षिण मुंबई के बेहद पॉश इलाके की एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में कल रात भीषण आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। दमकल विभाग के दो अधिकारियों समेत छह कर्मी भी बचाव कार्य और आग को काबू करने की कोशिश के दौरान झुलस गए हैं।

जानकारी के अनुसार मुंबई के केम्प्स कॉर्नर इलाके में 26 मंजिला माउंट ब्लैंक इमारत की 12वीं मंजिल में आग लग गई थी, मंजिल से आग की लपटें निकलती दिखाई दे रही थीं। अधिकारियों ने कहा कि इस भीषण आग के कारण इमारत में रहने वाले पांच लोगों की मौत हो गई है, इनमें से कुछ निवासियों की पहचान कर ली गई है जबकि कुछ लोग इतनी बुरी तरह झुलस गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है।

पीड़ितों को बीएमएम द्वारा संचालित नायर अस्पताल में मृत घोषित किया गया है। घायल दमकल कर्मियों का शहर की चिकित्सकीय सुविधा और समीपवर्ती नवी मुंबई में ऐरोली के नेशनल बर्न्‍स सेंटर एंड जनरल हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। 14 दमकल इंजनों ने पानी के सात टैंकरों की मदद से आग को काबू करने के लिए कई घंटों तक मशक्कत की। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं लग पाया है।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 3318006905946566908

Watch in Video

Comments

item