नारायण साईं की सहयोगी महिला गिरफ्तार

उदयपुर। यौन उत्पीडन मामले में भागते फिर रहे आसाराम के बेटे नारायण साईं की तलाश में जगह-जगह दबिश और छापेमारी के बावजूद पुलिस के हाथ कुछ...

उदयपुर। यौन उत्पीडन मामले में भागते फिर रहे आसाराम के बेटे नारायण साईं की तलाश में जगह-जगह दबिश और छापेमारी के बावजूद पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगने के बाद पुलिस के लिए आज एक राहत भरी खबर आई है। उदयपुर की सुखेर थाना पुलिस ने सूरत रेप मामले में फंसे नारायण साईं की सहयोगी गंगा गिरफ्तार कर लिया है।

गंगा को सुखेर थाना क्षेत्र के रामा गाँव से आज सुबह 4 बजे गिरफ्तार गया है और गुजरात पुलिस को इस बारे के सूचना दे दी गई है। गुजरात पुलिस नारायण साई के सहयोगी गंगा को लाने के लिए उदयपुर के लिए रवाना हो गई है। पुलिस को उम्मीद है कि गंगा की गिरफ्तारी से नारायण साईं के ओर भी कई अहम् राज खुल सकते हैं। गिरफ्तार महिला के साथ एक व्यक्ति भी है, लेकिन पुलिस ने अभी उसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

गिरफ्तार कि गई महिला गंगा का दूसरा नाम धर्मिष्ठा है। वह भी नारायण साई की काली करतूतों में बराबर का हिस्सेदार है और यह शख्स लडकियों को नारायण साई के पास भेजने का काम करता था और लडकियों को लालच देकर घिनौनी करतूतों को अंजाम देने में कामयाब हो जाता था।

यौन उत्पीडन मामले में गिरफ्तार आसाराम बापू के पुत्र नारायण साई ने ओजस्वी पार्टी नाम से एक राजनीतिक पार्टी बना ली है। मीडिया रिपोटों में गुरूवार को यह दावा किया गया। खास बात यह है कि नारायण साईं ने राजनीतिक पार्टी भी बना ली है और वे दिल्ली में पार्टी की रैली को संबोधित भी कर चुके हैं। वह खुद जंतर मंतर पर रैली को संबोधित करने आया और पुलिस उन्हें पहचान ही नहीं पाई।

ओजस्वी पार्टी के उपाध्यक्ष होने का दावा करने वाले स्वामी ओमजी ने मीडिया से कहा कि साई पुलिस से भाग नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि साई अपनी पार्टी के प्रचार में जुटे हैं और लोगों से मिल रहे हैं। रिपोटों में यह भी कहा गया कि छह अक्टूबर को सूरत में अपने खिलाफ रेप का मामला दर्ज होने के बाद से साई लगातार फरार चल रहे हैं।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Udaipur 4756099789238856337

Watch in Video

Comments

item